रतलाम में फर्जी सिम का खेल : पुलिसकर्मी बना ग्राहक, आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दशपुर दिशा । दीपक सोनी
रतलाम। थाना प्रभारी अनुराग यादव को सूचना मिली थी कि धानमंडी, रानीजी के मंदिर के पास एक युवक बीच सड़क पर छत्री लगाकर अवैध रूप से सिम बेच रहा है। सूचना के आधार पर थाने के सूचना संकलन हेड कांस्टेबल दिलीप रावत को सादी ड्रेस में ग्राहक बनाकर भेजा गया। युवक ने बिना आईडी और फोटो लिए ही एयरटेल कंपनी की एक्टिवेटेड सिम 500 रुपए में बेच दी। सौदा होते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सोहेल खान (21), पिता शेरु खान, निवासी बाईजी का वास, रतलाम बताया। उसके पास से एयरटेल, आइडिया और जिओ कंपनियों की सिम बरामद की गईं। पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से 10 अनएक्टिवेटेड बारकोड लगी सिम बरामद की गईं, जिनमें से दो से तीन सिम ऐसे थे, जो किसी अन्य व्यक्ति के नाम से पहले ही एक्टिवेट किए जा चुके थे। सभी सिम को जब्त कर लिया गया है। सोहेल खान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 318 (2) बीएनएस और टेलीकॉम एक्ट 2023 की धारा 42 (3) (सी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कितने लोगों को इस तरह की सिम बेची गई है और किसके नाम पर एक्टिवेट की गई हैं। थाना प्रभारी यादव ने यह भी स्पष्ट किया है कि बिना पहचान पत्र के, अवैध रूप से दूसरों के नाम पर सिम खरीदने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, संबंधित सिम कंपनियों के डिस्ट्रीब्यूटरों से भी पूछताछ की जाएगी।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!