बिजली समस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, विद्युत वितरण कंपनी कार्यालय का घेराव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जावरा। क्षेत्र में विद्युत वितरण व्यवस्था में अनियमितताओं और बिजली से जुड़ी समस्याओं को लेकर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यालय का घेराव किया। किसान नेताओं नीति राज सिंह और डीपी धाकड़ के नेतृत्व में कार्यपालन यंत्री महेंद्र शंकर दीक्षित को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें बिजली समस्याओं के त्वरित समाधान और उपभोक्ताओं को राहत देने की मांग की गई।

सुबह 11 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता कंपनी कार्यालय के गेट पर एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए कार्यपालन यंत्री के कार्यालय तक पैदल मार्च किया। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर जमकर नाराजगी जताई। डीपी धाकड़ ने कहा, “कंपनी उपभोक्ताओं से पूरा पैसा वसूल रही है, फिर भी सेवा में कमी क्यों? मेंटेनेंस के नाम पर सालभर नाटकबाजी की जाती है। भीषण गर्मी में बिजली कटौती हो रही है, आपूर्ति का समय तय नहीं है, और भारी-भरकम बिल थमाए जा रहे हैं।”अन्य वक्ताओं ने भी विद्युत मंडल अधिकारियों की कार्यशैली की आलोचना की और चेतावनी दी कि यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।ज्ञापन ग्रहण करने के बाद कार्यपालन यंत्री महेंद्र शंकर दीक्षित और सहायक यंत्री एयू खान ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर असलम मेव, वरुण क्षोत्रिय, गुड्डू पठान, अन्नपूर्णा पवार, उबेद अंसारी, जगदीश सोलंकी, मुबारक मामा, दिनेश नायमा, असलम कुरैशी, महेश शर्मा, दानिश सिद्दीकी, यूसुफ पठान, रहीम चाचा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मांगें:
▪️विद्युत आपूर्ति में अनियमितता और कटौती को तत्काल बंद किया जाए।
▪️बिजली बिलों में पारदर्शिता और उचित दरें सुनिश्चित की जाएं।
▪️मेंटेनेंस के नाम पर होने वाली लापरवाही को रोका जाए।
कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!