कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के तीन मंत्रियों के पुतले फूंके, इस्तीफे की मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंदसौर। कांग्रेस द्वारा प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ शुक्रवार को नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे और प्रदेश सरकार के तीन मंत्रियों – कैलाश विजयवर्गीय, राजेन्द्र शुक्ल और विजय शाह के पुतलों का दहन किया गया। पूतला दहन प्रदर्शन शहर व ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मंदसौर के तत्वावधान में आयोजित किया गया।
शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष इष्टा भाचावत एवं ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विकास दशोरा ने बताया कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ ओर प्रदेश के तीनों कलंकित मंत्रियों के खिलाफ दिनांक 20 फरवरी शुक्रवार को जिला कांग्रेस कार्यालय के बाहर गांधी चौराहा पर दोपहर 12 बजे व्यापक विरोध प्रदर्शन कर मंत्रियों पुतला दहन किया गया एवं नैतिकता के आधार पर उनके इस्तीफे की मांग की गई। आपने बताया कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार जनता की जान-माल की सुरक्षा में पूरी तरह विफल रही है। दोषी मंत्रियों को बचाने में लगी हुई हैं। कांग्रेस इन मंत्रियों के खिलाफ जनता की आवाज बनकर सड़क पर लगातार उतर रही है और आगे भी आम जन की आवाज उठाती रहेगी।
विरोध के दौरान कांगे्रसजनों ने बताया कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य विभाग के मंत्री राजेन्द्र शुक्ल कफ सिरप कांड में हुई मौतों के लिए जिम्मेदार है। मंत्री विजय शाह ने सेना और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी कर प्रदेश को शर्मसार कर चुके है वहीं कैलाश विजयवर्गीय दूषित जल से हुई मौतों पर घोर लापरवाही ओर गैर जिम्मेदाराना कृत्य लगातार कर रहे है जिसके विरोध में शुक्रवार को तीनों मंत्रियों का पुतला फंू का गया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र सिंह गुर्जर, शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इष्टा भाचावत, ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विकास दशौरा, मनजीतसिंह टूटेजा, अजय लोढा, राखी सत्रावाला, नम्रता, वर्षा सांखला, प्रीतम पंचौली, अजय सोनी, अजय मारू, भूपेन्द्र सिंह चंद्रावत, अशोक रैकवार, बलवंतसिंह चौहान, राजेन्द्र सेठिया, प्र्रमोद भावसार, अक्षय सेठिया, वाहिद जैदी, राजेश फरक्या, सुनील गुप्ता, अकरम खान, आलीम खान, सााबिर पार्षद, साबिर इलेक्ट्रीशियन, सम्यक जैन, योगेन्द्र गौड़, रमेश सिंगार, विजय सिसौदिया, आदर्श जोशी, दुर्गाशंकर धाकड़, अनुप जोशी, दिनेश नाई, दशरथ, सुनिल बसेर, मनोहर नाहटा, संदीप सलोद, लियाकत निलगर, अंशुल जैन, मनोहर गुर्जर, गगन माली, राकेश अहीरवार, कमल नकुम, चंद्रशेखर अहीरवार, राजेन्द्र पाटीदार, संजय बारोट, कमांडो, नेताराम गुर्जर, खलील शेख सहित प्रदर्शन में जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ ब्लॉक कांग्रेस, एनएसयूआई, किसान कांग्रेस, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल एवं अन्य प्रकोष्ठों के अध्यक्ष और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!