कलेक्टर कटेसरिया का जावरा एसडीएम कार्यालय में औचक निरीक्षण, प्रशासनिक व्यवस्थाओं की परखी हकीकत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अभिलेखों के संधारण से लेकर त्योहारों की कानून-व्यवस्था तक की समीक्षा, अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश

रतलाम/जावरा। जिले में प्रशासनिक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और शासकीय कार्यों में पारदर्शिता एवं गति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर अजय कटेसरिया ने शुक्रवार को जावरा स्थित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का जायजा लेते हुए अभिलेखों के रख-रखाव और प्रशासनिक कार्यप्रणाली की बारीकी से समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर अजय केसरिया ने अभिलेखागार, कोर्ट कैश सहित महत्वपूर्ण शासकीय अभिलेखों के संधारण की स्थिति देखी। उन्होंने अधिकारियों से कार्यालयीन कार्यों की प्रगति और व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए अभिलेखों को व्यवस्थित एवं सुरक्षित रखने तथा रिकॉर्ड संधारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।

त्यौहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट
आगामी त्योहारों के मद्देनजर कलेक्टर ने कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं, ताकि त्योहारों के दौरान आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

कलेक्टर ने नागरिकों को शासकीय सेवाएं समयबद्ध और सुगमता से उपलब्ध कराने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि कार्यालयीन कार्यों में प्रभावी संचालन, रिकॉर्ड का समुचित संधारण और जनसमस्याओं के निराकरण में तत्परता प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।
निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत वैशाली जैन, एसडीएम जावरा सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!