दशपुर दिशा । दीपक सोनी
जावरा। रतलाम जिले के जावरा के समीप स्थित सिंदुरकिया गांव में मंगलवार को एक 20 वर्षीय युवक की नृशंस हत्या का मामला सामने आया। युवक का शव गांव के मिडिल स्कूल के पीछे कच्चे रास्ते के किनारे पड़ा मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हमलावरों ने धारदार हथियार से युवक का गला रेत दिया, वहीं शरीर पर भी कई स्थानों पर गंभीर वार किए गए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही बड़ावदा थाना पुलिस और हाटपिपल्या चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी संतोष चौरसिया एवं चौकी प्रभारी चंद्रशेखर डिगा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने क्षेत्र को घेरकर साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है तथा आरोपियों की तलाश जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हत्या के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
Author: Dashpur Disha
दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।








