जावरा में बिना अनुमति चल रही अवैध बर्फ फैक्ट्री पर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जावरा में पोरवाल आइस फैक्ट्री के अलावा दो अन्य बर्फ फैक्ट्री आबादी क्षेत्र में चल रही है। क्या प्रशासन वहां पर कोई कार्रवाई करेगा?

दशपुर दिशा । दीपक सोनी
जावरा। शहर में आंटिया चौराहे के पास आईटीसी कम्पाउन्ड स्थित पोरवाल आईस फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीकेज हो गई। वहां रखे 50 किलो के टैंक का एक बोल्ट लूज होने से गैस निकली। अमोनिया गैस के कारण सीएसपी दुर्गेश आर्मों के पिता सेवानिवृत्त जेल अधीक्षक हुकुम सिंह आर्मों एवं लता आर्मों की तबीयत खराब हो गई। उन्हें जी घबराना के साथ ही माता को उल्टी होने लगी। सीएसपी को सूचना दी तो तत्काल घर पहुंचे। माता को बंगले से सर्किट हाउस शिफ्ट किया। पुलिस लाइन में भी अलर्ट जारी किया। फैक्ट्री में आठ मजदूर थे उन्हें भी सुरक्षित बाहर निकाला। मालिक के बेटे ने अंदर जाकर एक का बोल्ट टाइट किया तब लीकेज बंद हुआ। एसपी ने बताया अमोनिया गैस का रिसाव हुआ था। जिसे एक-दो लोगों को प्राथमिक इलाज किया है।इस दौरान एसडीएम त्रिलोचन गौड़, तहसीलदार संदीप इनवे भी मौजूद रहे। एसपी ने फैक्ट्री संचालक पर प्रकरण दर्ज करने के आदेश दिए।
अवैध थी फैक्ट्री पुलिस ने की कार्रवाई
शहर थाना प्रभारी जीतेंद्र सिंह जादौन ने बताया फैक्ट्री संचालन सानिध्य पोरवाल के खिलाफ बीएनएस कि धारा 286,289 के प्रकरण दर्ज किया। गैस लिंकेज के बाद एसडीएम त्रिलोचन गौड़ की सूचना पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड उज्जेन के वैज्ञानिक हरिशंकर शर्मा, देवेंद्र सोलंकी टीम के साथ बुधवार सुबह जावरा आए। पोरवाल आईस फैक्ट्री का निरीक्षण किया। बोर्ड वैज्ञानिक शर्मा ने निरीक्षण के बाद जानकारी दी की फैक्ट्री में प्रशिक्षित कर्मचारी नहीं थे। शायर इसलिए उपयोग के बाद अमोनिया गैस सिलेंडर के सप्लाई पांइट को सही से बंद नहीं किया।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!