दशपुर दिशा । सतीश पोरवाल
भवानीमंडी । साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भवानीमंडी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन माह से फरार चल रहे म्युल बैंक खाताधारक चिराग मीणा उर्फ चिंटू मीणा (21) को गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में अब तक 17 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान तकनीकी विश्लेषण एवं गोपनीय सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि म्युल बैंक खातों के माध्यम से साइबर धोखाधड़ी को अंजाम दिया जा रहा था। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4), 316(2) तथा आईटी एक्ट की धारा 66-डी के तहत मामला दर्ज है।
यह कार्रवाई थानाधिकारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने की। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अपने बैंक खाते, एटीएम या ओटीपी किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें तथा लालच में आकर किसी अन्य को अपना बैंक खाता उपयोग के लिए न दें।
Author: Dashpur Disha
दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।








