भोपाल में सम्मानित हुए मंदसौर के डॉ.कमलेश धनोतिया, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने किया सम्मान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा एवं योगदान के लिए मिला सम्मान, भोपाल में आयोजित हुआ शीर्ष आयुर्वेद चिकित्सकों का सम्मान समारोह

मंदसौर। जिले के लिए गौरव की बात है कि जिला आयुर्वेद चिकित्सालय मंदसौर में पदस्थ डॉ. कमलेश धनोतिया (एमडी आयुर्वेद) को भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।

30 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शासकीय आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय, भोपाल में श्री उद्धवदास मेहता स्मृति न्यास, भोपाल द्वारा शीर्ष आयुर्वेद चिकित्सकों का सम्मान समारोह-2026 आयोजित किया गया। समारोह में आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में जिला आयुर्वेद चिकित्सालय मंदसौर में पदस्थ डॉ. कमलेश धनोतिया को उनके सेवा कार्यों एवं चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा द्वारा सम्मानित किया गया।

डॉ. धनोतिया को मिले इस सम्मान से मंदसौर जिले का गौरव बढ़ा है।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!