24वीं बटालियन जावरा में ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा वितरण एवं रैली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दशपुर दिशा । दीपक सोनी
जावरा। देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 24वीं बटालियन जावरा में गुरुवार को ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान सेनानी विनोद कुमार सिंह ने बटालियन के सभी अधिकारियों एवं जवानों को अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए तिरंगे वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने अभियान के माध्यम से राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

इसके पश्चात बटालियन परिसर में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर शामिल अधिकारियों एवं जवानों ने देशभक्ति के भाव के साथ राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्र की एकता-अखंडता का संदेश दिया। रैली से पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम में उप सेनानी मनोहर सिंह बारिया, सहायक सेनानी अजय बहादुर लावरे, सहायक सेनानी यशपाल कुठरे, निरीक्षक देवी सिंह भाभर, क्वार्टर मास्टर प्रभारी सुनील वास्केल, सूबेदार जॉन बड़किया,देवी सिंह गरवाल सहित बटालियन के अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति की भावना तथा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के संदेश को व्यापक रूप से प्रसारित करना रहा।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!