पैतृक संपत्ति के विवाद में खूनी संघर्ष, परिवार के दो पक्षों में चली लाठियां; दो घायल, एक मंदसौर रैफर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दशपुर दिशा । शामगढ़
शामगढ़। नगर के गरोठ रोड स्थित पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद रविवार को हिंसक रूप ले गया। संपत्ति के बंटवारे को लेकर परिवार के परिवार के ही दो गुटों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस खूनी संघर्ष में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक को प्राथमिक उपचार के बाद मंदसौर रैफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, काला परिवार के सदस्यों के बीच काफी दिनों से संपत्ति को लेकर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई थी। रविवार को यह विवाद अचानक गहरा गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। इस घटना में संजय काला और मुकेश काला (उर्फ पाव) गंभीर रूप से घायल हो गए। विशेष रूप से मुकेश काला के सिर में गहरी चोट आई है, जिसके कारण उन्हें तुरंत शामगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनके सिर में 8 टांके आए। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए मंदसौर रैफर कर दिया है। इस दौरान शामगढ़ पुलिस के लगभग 8 पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल लाया गया एवं विवाद करने वाले सभी परिजनों को थाना शामगढ़ लाया गया।
घायल पक्ष के संजय काला, मुकेश काला और विनोद काला, पोरवाल समाज के अध्यक्ष मनोज मुजावदिया के साले हैं। वहीं, दूसरे पक्ष के सूरज काला मंदसौर, शिव काला और राजकमल काला, घनश्याम काला, शामगढ़ मंडल भाजपा अध्यक्ष श्रीमति नीलकंमल मेहता के भाई हैं। विनोद काला द्वारा मारपीट करने वाले 10 से अधिक परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया जा रहा है।
मामले में जानकारी आई है कि एक पक्ष (सूरज अशोक राजकमल) ने अपने हिस्से में प्राप्त पैतृक भूमि को किसी बद्री भाई बरखेड़ा वाले को डेढ़ करोड़ मे बेच दिया है। संजय काला और मुकेश काला का कहना था कि पहले परिवार की पूरी भूमि का पुरा बंटवारा किया जाए, नामांतरण करवाया जावे उसके बाद आप आपकी भूमि बेच सकते हैं लेकिन अशोक इंदौर, संजय मंदसौर और राजकमल नीमच द्वारा लगभग डेढ़ करोड़ में अपनी भूमि का विक्रय कर दिया गया है। उक्त भूमि में दो फीट भूमि के आधिपत्य को लेकर एक पक्ष का दूसरे पक्ष संजय और मुकेश से विवाद चल रहा है। इस विवाद को आज हवा मिली और घटनाक्रम मारपीट के रूप में सामना आया। सूरज, राजकमल के साथ ही इनके शामगढ़ निवासी भाई घनश्याम और शिव काला व अन्य पर मारपीट का आरोप मुकेश काला (बद्रीविशाल टेंट) , संजय काला (एरियावाला हार्डवेयर) ने लगाया है।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!