शामगढ़ के मंथन धनोतिया बने एनएसयूआई मंदसौर जिला अध्यक्ष

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मन्दसौर। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया मध्यप्रदेश ने संगठन का विस्तार करते हुए मंदसौर जिले की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे द्वारा जारी नियुक्ति सूची में शामगढ़ निवासी मंथन धनोतिया को एनएसयूआई मंदसौर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति रविवार को जारी सूची में घोषित की गई। संगठन ने मंथन धनोतिया पर विश्वास जताते हुए उन्हें जिले में छात्र हितों की आवाज बुलंद करने और संगठन को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है।

नियुक्ति के बाद मंथन धनोतिया ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं की समस्याओं के समाधान, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और युवाओं के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष किया जाएगा। साथ ही जिले में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का कार्य भी प्राथमिकता से किया जाएगा।

मंथन धनोतिया की नियुक्ति पर उनके समर्थकों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि उनके नेतृत्व में मंदसौर जिले में एनएसयूआई को नई मजबूती मिलेगी।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!