दलौदा पुलिस को मिली बड़ी सफलता: चोरी करने वाली मुल्तानी गैंग के 4 चोर गिरफ्तार, 5 क्विंटल चोरी का लहसुन बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंदसौर। मंदसौर जिले के दलौदा थाना पुलिस ने चोरी की वारदातों पर लगातार शिकंजा कसते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। मुल्तानपुरा के रहने वाले चार चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए गए 5 क्विंटल लहसुन को बरामद किया गया है।

यह कार्रवाई मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर चल रहे प्रदेशव्यापी संपत्ति अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशों और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेर सिंह बघेल तथा एसडीओपी मंदसौर ग्रामीण कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दलौदा उनि.शुभम व्यास की टीम ने यह उपलब्धि हासिल की।

दिनांक 7 फरवरी 2026 को ग्राम आक्या थाना दलौदा निवासी भेरुलाल पुत्र गोपाल माली उम्र 26 वर्ष और मांगीबाई पुत्री रामलाल माली ने थाना दलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके खेत से लगभग 5 क्विंटल लहसुन चोरी हो गया है। इस पर थाना दलौदा में अपराध क्रमांक 60/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने तुरंत विशेष टीम गठित की। तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और वैज्ञानिक जांच के आधार पर चोरी करने वाली मुल्तानी गैंग का पता लगाया गया, जो मुल्तानपुरा क्षेत्र में सक्रिय थी। गहन छानबीन के बाद टीम ने गैंग के चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी
1.नियाजु टेनी पुत्र मुख्तियार टेनी, निवासी मुल्तानपुरा, थाना वायडीनगर, जिला मंदसौर
2.फिरोज पुत्र जाकीर पटेल, निवासी मुल्तानपुरा, थाना वायडीनगर, जिला मंदसौर
3.सादिक पुत्र फारुक बटला, निवासी मुल्तानपुरा, थाना वायडीनगर, जिला मंदसौर
4.शोहेल पुत्र साजिद मगुडा, निवासी मुल्तानपुरा, थाना वायडीनगर, जिला मंदसौर
गिरफ्तार आरोपियों के पास से पांच क्विंटल लहसुन पूरी तरह बरामद कर लिया गया है।

इस सफलता में थाना दलौदा की टीम ने उल्लेखनीय कार्य किया। विशेष रूप से उनि. शुभम व्यास थाना प्रभारी दलौदा, सउनि. कैलाश सिंह बघेल, सउनि. तेज सिंह डामर, प्रा.आर. 55 दीपेंद्र सिंह पंवार, प्रा.आर. 133 मुकेश सिंह भदौरिया, आर. 484 युवराज सिंह, आर. 879 गोपाल कृष्ण, आर. 485 कुलश्रेष्ठ सिंह, आर. 867 लाजपत राय सेन, आर. 876 सागर शर्मा और आर. कमल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा ने दलौदा पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि संपत्ति संबंधी अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी। उल्लेखनीय है कि पिछले एक माह में दलौदा पुलिस ने 8 बड़ी चोरी की वारदातों का खुलासा किया है।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!