स्कूल ड्रेस में मिला फांसी के फंदे पर लटका पांचवी के छात्र का शव, पुलिस जांच में जुटी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दशपुर दिशा दीपक सोनी

रतलाम। शहर में आज दुखद घटना घटित हुई। पांचवी कक्षा में पढ़ने वाले 12 वर्षीय छात्र का घर के अंदर फांसी पर शव लटका मिला है। छात्र स्कूल ड्रेस पहना हुआ था, परंतु बच्चा आज स्कूल नहीं गया था। घटना से क्षैत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत बिरियाखेड़ी में निजी स्कूल के कक्षा पांचवी में पढ़ने वाला छात्र स्कूल ड्रेस में फांसी के फंदे पर लटका मिला। काम से घर लौटी मां ने जब दरवाजा खोला तो बच्चे को लटकता देख जोर से चीखी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चे का शव नीचे उतारकर 80 फ़ीट रोड स्थित निजी अस्पताल ले गए जहा डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। रहवासियों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम हेतु मेडिकल कॉलेज भेजा। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर घटना के हर एंगल से जांच करने में जुट गई है।
स्कूल नहीं गया
छात्र रोजाना की तरह प्रातः10 बजे स्कूल जाता है। मां ने काम पर जाने से पहले बच्चे का लंच भी तैयार कर दिया था। परंतु बच्चा किसी कारणवश आज स्कूल नहीं गया। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!