दलौदा पुलिस ने 100 क्विंटल लहसुन चोरी कर मुंबई में बेचने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, मुख्य आरोपी हिमाचल से गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंदसौर। मध्यप्रदेश पुलिस के प्रदेशव्यापी अभियान के तहत दलौदा पुलिस ने एक बड़े चोरी गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है। गिरोह ने दलौदा से 100 क्विंटल लहसुन चुराकर मुंबई की मंडी में बेच दिया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी को पुणे और मुंबई में दबिश देने के बाद हिमाचल प्रदेश के राजगढ़ से गिरफ्तार किया है। साथ ही, उपयोग में लाए गए ट्रक और चोरी का माल भी जब्त कर लिया गया है।

मंदसौर जिले के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान में संपत्ति संबंधी अपराधों और धोखाधड़ी के मामलों पर फोकस किया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेर सिंह बघेल और एसडीओपी मंदसौर ग्रामीण कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शुभम व्यास के नेतृत्व वाली टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की।

घटना 10 जून 2025 को थाना दलौदा क्षेत्र में हुई थी। फरियादी महेंद्र सिंह राजपूत, निवासी लखमाखेड़ी, ने अपनी मंडी दुकान से करीब 100 क्विंटल (10 टन) लहसुन के 222 कट्टे धोखाधड़ी से गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस पर थाना दलौदा में अपराध क्रमांक 237/2025 दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।

विशेष टीम ने मुख्य आरोपी सोहन उर्फ सोनू पिता दशरथ पाटीदार, निवासी रानीगांव (जिला रतलाम) को ट्रैक किया। आरोपी को महाराष्ट्र के पुणे और मुंबई में संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, लेकिन अंततः उसे हिमाचल प्रदेश के राजगढ़ से गिरफ्तार किया गया। अपराध में इस्तेमाल किया गया ईशर ट्रक क्रमांक MP 09 GJ 2872 और चोरी का माल भी बरामद कर लिया गया।

पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है
1. सोहन उर्फ सोनू पिता दशरथ पाटीदार, निवासी रानीगांव (जिला रतलाम) – मुख्य आरोपी।
2. राजेंद्र पिता बलवंत सिंह राजपूत, निवासी नागदा (जिला धार)।
3. शुभम पिता हरिसिंह देवड़ा, निवासी मंदसौर (जिला मंदसौर)।
4. अनिल पोरवाल, निवासी नीमच (जिला नीमच)।

फरार आरोपी
1. पुष्कर पिता लक्ष्मीनारायण पाटीदार, निवासी बरथुन (जिला नीमच)।
पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार करने का दावा किया है।

इस सफलता में थाना दलौदा की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। थाना प्रभारी उनि शुभम व्यास, सउनि प्रमोद सिंह, प्रधान आरक्षक 454 अजीत सिंह, प्रधान आरक्षक 290 जितेंद्र सिंह गौर, आरक्षक 905 गजेंद्र सिंह, आरक्षक 876 सागर शर्मा, आरक्षक 877 जितेंद्र कोठे, आरक्षक 818 जितेंद्र कटारिया, आरक्षक 820 सुनील यादव, आरक्षक 253 नारायण डाबी, आरक्षक 385 अनिल आर्य और आरक्षक 739 विजेंद्र सिंह गुर्जर की भूमिका सराहनीय रही।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!