जिला चिकित्सालय में पुलिसकर्मियों से मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर निकाला जुलूस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दशपुर दिशा । योगेश पोरवाल
रतलाम। जिला अस्पताल स्थित पुलिस चौकी में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से मारपीट करने वाले आदतन अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने के साथ ही उसे पैदल जुलूस निकालकर शहर में घुमाया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ पहले भी जिला बदर की कार्यवाही हो चुकी है।

घटना बुधवार रात्रि की है, जब आरोपी गौरव पिता राजेंद्रसिंह सोलंकी (आदतन अपराधी) अपने पिता का इलाज करवाने जिला अस्पताल पहुंचा। वहां अस्पताल प्रबंधन से विवाद करने लगा। सूचना पर पुलिस चौकी से आरक्षक विकास गरवाल और नगर सैनिक प्रमोद मौके पर पहुंचे। शराब के नशे में धुत आरोपी ने दोनों पुलिसकर्मियों पर नशे में होने का आरोप लगाते हुए उनके साथ झूमाझटकी और मारपीट शुरू कर दी। उसने अस्पताल स्टाफ के साथ भी अभद्रता की।

सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने संज्ञान लिया और दोनों पुलिसकर्मियों का मेडिकल परीक्षण कराया। रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि पुलिसकर्मी नशे में नहीं थे। आरोपी की इस हरकत को बिना कारण की मारपीट माना गया।

पुलिसकर्मियों की शिकायत पर आरोपी गौरव सोलंकी के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तारी की गई। बाद में उसे पैदल जुलूस निकालकर सबक सिखाया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की आपराधिक प्रवृत्ति को देखते हुए सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!