ABVP कार्यकर्ता के निंदनीय कृत्य को लेकर NSUI ने मंदसौर में पुतला दहन और भानपुरा में ज्ञापन सौंपा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंदसौर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता द्वारा भानपुरा में गत दिवस किए गए निंदनीय कृत्य की भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने कड़ी निंदा की है। इस घटना को लेकर NSUI ने मंदसौर और भानपुरा दोनों स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें दोषियों पर सख्त कार्रवाई और कॉलेज से बर्खास्तगी की मांग की गई। NSUI का आरोप है कि ABVP कार्यकर्ता सत्ता के दम पर गलत हरकतों में लिप्त हैं और संगठन पर कोई नियंत्रण नहीं है।

मंदसौर में गांधी चौराहा पर NSUI के प्रदेश प्रतिनिधि दुर्गाशंकर धाकड़ के नेतृत्व में ABVP का पुतला दहन किया गया। धाकड़ ने कहा कि ABVP के कार्यकर्ता आए दिन गैर-कानूनी गतिविधियों में संलिप्त पाए जा रहे हैं, जिसे NSUI बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने मांग की कि घटना में शामिल सभी दोषियों को कड़ी सजा दी जाए, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस दौरान कांग्रेस नेता वाहिद जैदी, इष्टा भाचावत, सोनिया जैन, सम्यक जैन, अशफाक मंसूरी, योगेंद्र गौर, वर्षा सांखला, श्रीपाल सिंह, पीयूष मालवीय सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसी क्रम में भानपुरा में NSUI के मंदसौर जिलाध्यक्ष रितिक पटेल के नेतृत्व में शासकीय महाविद्यालय परिसर में प्रदर्शन हुआ। कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर ABVP कार्यकर्ताओं पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही, महाविद्यालय प्राचार्य से मिलकर दोषियों को कॉलेज से तत्काल बर्खास्त करने की अपील की गई। महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं भी इस कार्रवाई के लिए एकजुट होकर समर्थन दे रहे हैं। NSUI ने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

Yogesh Porwal
Author: Yogesh Porwal

वर्ष 2012 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय है। राष्ट्रीय समाचार पत्र हमवतन, भोपाल मेट्रो न्यूज, पद्मिनी टाइम्स में जिला संवाददाता, ब्यूरो चीफ व वर्ष 2015 से मन्दसौर से प्रकाशित दशपुर दिशा समाचार पत्र के बतौर सम्पादक कार्यरत, एवं मध्यप्रदेश शासन द्वारा जिला स्तरीय अधिमान्य पत्रकार है। पोरवाल, खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित है तथा खोजी पत्रकारिता सम्मान से सम्मानित भी किए जा चुके है। योगेश पोरवाल ने इग्नू विश्वविद्यालय दिल्ली एवं स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन, न्यू मीडिया में पीजी डिप्लोमा और मास्टर डिग्री प्राप्त की, इसके अलावा विक्रम विश्वविद्यालय से एलएलबी, एलएलएम और वर्धमान महावीर ओपन विश्वविद्यालय से सायबर कानून में अध्ययन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!