एंटी करप्शन जिला डायरेक्टर श्रीपाल बघेरवाल को आंगनवाड़ी गोद लेने पर प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नीमच। नीमच जिले के एंटी करप्शन जिला डायरेक्टर श्रीपाल बघेरवाल को समाज सेवा और मानवता के कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। मध्य प्रदेश भोपाल से आई महिला एवं बाल विकास विभाग की डिप्टी डायरेक्टर श्रीमती रेलम बघेल ने उन्हें आंगनबाड़ी गोद लेने के पुनीत कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। श्रीमती बघेल ने कहा कि श्रीपाल बघेरवाल के ऐसे कार्य समाज में जागरूकता फैलाने और निस्वार्थ सेवा देने वाले हैं, जिसके लिए उन्हें सम्मानित करना विभाग के लिए गौरव की बात है।

श्रीपाल बघेरवाल नीमच के निवासी हैं, जो लंबे समय से सामाजिक, धार्मिक और मानव सेवा के कार्यों में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। वे हमेशा सुर्खियों में रहते हैं और हर कदम पर समाज की भलाई के लिए तत्पर रहते हैं। कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने जिला चिकित्सालय के कोविड केयर सेंटर में निशुल्क सेवाएं प्रदान कीं। इसके अलावा, रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित निराश्रित बाल गृह में भी वे काफी समय से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जिले के अधिकारियों से भी उनकी प्रशंसा मिलती रहती है।

आज उन्होंने नीमच के वार्ड क्रमांक 31, केंद्र क्रमांक 56 की आंगनबाड़ी को गोद लिया है। इस आंगनबाड़ी में बच्चों की देखरेख, उनकी शिक्षा और महत्वपूर्ण आवश्यकताओं की पूर्ति करने का जिम्मा श्रीपाल बघेरवाल ने लिया है। विभाग की ओर से कहा गया कि उनके द्वारा बच्चों के उत्थान और समाज में फैलाई जा रही जागरूकता को देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया।

श्रीपाल बघेरवाल ने सम्मान प्राप्त करने के बाद कहा कि वे आगे भी ऐसे कार्यों में लगे रहेंगे और समाज सेवा को अपना ध्येय मानते हैं। इस अवसर पर स्थानीय अधिकारी और समाजसेवी उपस्थित रहे।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!