माली समाज का प्रतिभा सम्मान एवं गाइडेंस सेमिनार 1 जून को उज्जैन में

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मन्दसौर। शिक्षा का मुख्य उद्देश्य प्रतिभा को निखारना है जो प्रथम पायदान से ही संभव है और यदि यहीं पर भटकाव हुआ तो प्रतिभा नष्ट हो जाती है, सपने बिखर जाते हैं। माली समाज में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है कमी है तो सिर्फ उन प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने वाली संस्थाओं की। इसी कमी को पूरा करने करने का एक छोटा सा प्रयास जननायिका माँ सावित्रीबाई फुले शिक्षा समाज विकास संस्थान इंदौर के अध्यक्ष पुरुषोत्तम सैनी द्वारा किया गया है आपका यह प्रयास अनुकरणीय प्रशंसनीय एवं अभिनंदनीय है।
करियर गाइडेंस सेमिनार-
जब हौसलों को हुनर का साथ मिल जाता है तो वह सफलता की ऊंची उड़ान भर सकते हैं इन्हीं ऊंची उड़ान भरने वाले प्रतिभाशाली छात्रों के करियर को शून्य से शिखर तक पहुंचने के लिए करियर गाइडेंस शिविर का आयोजन आपके द्वारा किया जा रहा है।
जिसमें छात्रों को करियर से संबंधित विभिन्न क्षेत्रों की जानकारियां उपलब्ध कराई जाएगी साथ ही उन्हें मार्गदर्शन के साथ-साथ उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी विषय विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा किसी मैं सच ही कहा है यूं तो पत्थर की भी तकदीर बदल सकती है मगर शर्त है कि उसे सलीके से तराशा जाए।
प्रतिभा सम्मान समारोह-
प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी माली समाज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जन नायिका मां सावित्रीबाई फुले शिक्षा समाज विकास संस्थान इंदौर द्वारा दिनांक 1 जून 2025 रविवार को प्रातः 10 बजे शिवांजलि गार्डन नीलगंगा चौराहा रेलवे स्टेशन के पास उज्जैन पर आयोजित किया गया है।
समारोह में माली समाज के पांचवी आठवीं दसवीं बारहवीं और स्नातक कक्षाओं के 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले जिला प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर खेलकूद में अपना जौहर दिखाने वाले प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा।
शिक्षा संस्कार सेमिनार-
किसी भी परिवार का वास्तविक धन रुपया पैसा या बाहुबली नहीं होता है उसका वास्तविक धन उसकी आने वाली पीढ़ी होती है और उस पीढ़ी को दिए गए संस्कार होते है।
यह हमारा सौभाग्य है कि पुरुषोत्तम सैनी द्वारा शिक्षा संस्कार सेमिनार का भी भव्य आयोजन किया जा रहा हैजिसमें ऐसी महान विभूतियों का सानिध्य और मार्गदर्शन प्राप्त होगा जिन्होंने अपना पूरा जीवन समाज उत्थान और राष्ट्र सेवा को समर्पित कर दिया है भगवान महावीर ने भी यही कहा है कि मनुष्य अपने जीवन का निर्वाह भी कर सकता है और निर्माण भी इस शिविर के माध्यम से निश्चित ही छात्र अपने जीवन का नवनिर्माण करेंगे।
परिचय सम्मेलन-
समाज में पहले लोगों को अपने बेटा-बेटियों के लिए योग्य वर की तलाश में इधर-उधर भटकना पड़ता था लेकिन जब से समाज में युवक युवती परिचय सम्मेलन का डोर चला तब से विवाह योग्य युवक युवती समाज के सामने आकर अपना परिचय दे रहे हैं यह भी श्री पुरुषोत्तम सैनी की सराहनीय पहल है आपका यह प्रयास उपयोगी और आज की आवश्यकता है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि-
सेवानिवृत अपर कलेक्टर श्री जीपी माली भोपाल, पूर्व निगम सभापति एवं माली सैनी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सोनू गहलोत उज्जैन, राष्ट्रीय महासचिव श्री मोहन पटेल जावरा, कैलाश सुमन ग्वालियर सहित समाज के सभी जिलों के जिला अध्यक्ष उद्योगपति साहित्यकार पत्रकार आदि उपस्थित रहेंगे।
नंदराम उणियारा, मुकेश गहलोत, घीसालाल गहलोत, शेषनारायण ओसवाल, रमेश लिलोरिया, निरंजन ओसवाल, रामनारायण गहलोत, दिनेश रावल, बाबूलाल राठौड़, शिव प्रकाश रावलिया, राजेश सैनी, भेरुलाल राठौड़, प्रभुलाल महावर, सुंदर गहलोत, भुवान धनोतिया, लक्ष्मी नारायण गहलोत, निहालचंद गहलोत, सुरेश दगदी, गोपाल परमार, बद्रीलाल देवड़ा, औकारलाल मोरी, बंटी भाई सोलंकी, बद्रीलाल मोरी, चंपालाल लिलोरिया, सत्यनारायण रावल, अशोक गहलोत, कैलाश दईया आदि माली समाज के लोगों ने सभी से आग्रह किया है कि दिनांक 1 जून 2025 रविवार को उज्जैन में होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या मे उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
संस्था के अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम सैनी एवं समाज के वरिष्ठ लोगों का मंदसौर पहुंचने पर मध्य प्रदेश संयुक्त माली समाज के संरक्षक श्री फकीरचंद सैनी, एफ दयाराम, प्रदीप भाटी, मुकेश गहलोत, निरंजन चंदेल आदि लोगों द्वारा किया गया।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!