मंदसौर। विधायक श्री विपिन जैन के नेतृत्व में चल रहा शिवना शुद्धिकरण अभियान अब जन अभियान का रूप ले चुका है। मंदसौर और आसपास के क्षेत्रवासी मां शिवना के जल को स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए कृतसंकल्पित हैं। इस अभियान में श्रमदान करने वालों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। 16 दिनों के अथक परिश्रम से पशुपतिनाथ मंदिर के समीप छोटी पुलिया क्षेत्र से जलकुंभी और गंदगी को जनसहयोग से पूरी तरह हटा दिया गया है। 16 मई को अभियान के दौरान नदी से 11 ट्रॉली जलकुंभी और गंदगी निकाली गई।
आज 17 मई से यह अभियान काश्तकार रेस्टोरेंट, कोर्ट रोड के समीप से प्रारंभ होगा, जहां सुबह 7 से 9 बजे तक जलकुंभी और गंदगी हटाने का कार्य किया जाएगा। विधायक श्री जैन ने सभी नागरिकों से इस अभियान में शामिल होकर श्रमदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जनसहयोग से शुरू हुआ यह अभियान अपने लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है और जल्द ही शिवना नदी जलकुंभी मुक्त होगी।
जनसहभागिता से बढ़ रहा अभियान का दायरा
मीडिया प्रभारी राजनारायण लाड़ ने बताया कि इस अभियान से जुड़ने के लिए मंदसौर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। कई लोग चार पहिया वाहनों में समूह बनाकर श्रमदान के लिए पहुंच रहे हैं। मंदसौर विधानसभा के साथ-साथ जिले की अन्य विधानसभाओं से भी नागरिक विधायक श्री जैन के संकल्प से प्रभावित होकर इस अभियान में सहभागिता कर रहे हैं।
16 मई को इन लोगों ने किया श्रमदान
16 मई को अभियान में समाजसेवी मनीष भावसार, रामचन्द्र मालवीय, हनुमंतसिंह राणावत, टी.आर. मोटवानी, घनश्याम भावसार, बालकृष्ण पोरवाल, रमेश सोनी, महेश दुबे, विजय आनंद, मनोज जैसवार, हेमंत जैसवार, कैलाश मालवीय, श्याम चावली, मांगीलाल हरिदास, अर्जुनसिंह पटवारी, देवीलाल केलवा, मोहनलाल राठौर, रणछोड़ मेहर, प्रवीण मांगरिया, जीवनलाल डांगी, रामरतन जवासिया, भागीरथ मालवीय, राधेश्याम परमार, रहीम बेग, भारतसिंह सिसौदिया, उम्मेदसिंह बेस, कैलाश कुमावत, रमेश धनगर, मनीष मीणा, शंकरलाल मालवीय, हरिदास बैरागी, विनोद पाटीदार, रामकुंवरबाई, कलाबाई, शांतिबाई, कौशल्या त्रिवेदी, इष्टा भाचावत, सोनाली जैन, रीना बसेर, परशुराम सिसौदिया, राघवेन्द्रसिंह तोमर, विकास दशोरा, तरूण खीची, वकार खान, अकरम खान, अभिषेक जैन, सावन मकवाना सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने श्रमदान किया।
महिलाओं की सक्रिय भागीदारी
अभियान में कुम्हार मोहल्ला खिलचीपुरा की महिला संगठन की रामकुंवरबाई, कलाबाई, शांतिबाई, रूकमणबाई, नमर्दा बाई, ललिताबाई, गंगाबाई, पूजा बाई, धापूबाई, तुलसीबाई, यशोदाबाई, अनीता भदोरिया, दिव्या दादनानी, मीना चौहान, गीताली पोरवाल, मिताली पोरवाल, शैली पोरवाल, आशा पोरवाल और नीना मोटवानी ने भी सक्रिय रूप से योगदान दिया।
Author: Dashpur Disha
दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।









