पाटीदार समाज ट्रस्ट के नेतृत्व में हुआ अंबे माता मंदिर निर्माण का भूमि पूजन और सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति का अनावरण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंदसौर। जिले के पिपलिया मंडी क्षेत्र में जैतपुरा रोड पर पाटीदार विकास परिषद ट्रस्ट की भूमि पर लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अंबे माता मंदिर का भूमि पूजन और सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति का अनावरण मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और मंदसौर-जावरा सांसद सुधीर गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के पाटीदार समाज के वरिष्ठ प्रतिनिधि उपस्थित रहे।उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार पटेल, भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद जैसे महापुरुषों की मूर्तियां चौराहों पर स्थापित की जानी चाहिए। स्कूल और धर्मशालाओं का नामकरण भी इनके नाम पर होना चाहिए, ताकि युवाओं में चरित्र निर्माण की भावना जागृत हो। सांसद गुप्ता ने कहा कि वे सभी जातियों के एकजुट विकास के पक्षधर हैं। उन्होंने स्वामीनारायण परंपरा का उदाहरण देते हुए कहा कि सभी समाजों को अपनी शक्ति राष्ट्र के लिए समर्पित करनी चाहिए।कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण विभाग के चेयरमैन हीरालाल पाटीदार, मंदसौर जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित, पटेल मोटर्स इंदौर के संचालक वल्लभ भाई पटेल, शांति स्वामी महाराज सारंगपुर और पाटीदार विकास परिषद ट्रस्ट के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण पाटीदार सहित कई समाजसेवी और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!