सी.बी.एन. की बड़ी कार्रवाई: मंदसौर जिले के सोनी गांव में 573.380 किलो अवैध डोडाचूरा जब्त, एक कार भी बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोटा/चित्तौड़गढ़/प्रतापगढ। केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सी.बी.एन.), राजस्थान ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 573.380 किलोग्राम डोडा चूरा जब्त किया है। यह कार्रवाई उप नारकोटिक्स आयुक्त नरेश बुन्देल के मार्गदर्शन में चित्तौड़गढ़ और प्रतापगढ़ सेल की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
सी.बी.एन. को गुप्त सूचना मिली थी कि मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ तहसील के गांव सोनी में एक व्यक्ति ने अपने घर में भारी मात्रा में अवैध डोडा चूरा छुपा रखा है। इसके आधार पर 07 मई 2025 को सी.बी.एन. की टीम ने उक्त घर पर छापा मारा और 37 बैगों में भरा 573.380 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद किया। साथ ही, एक मारुति ऑल्टो कार भी जब्त की गई।
उप नारकोटिक्स आयुक्त ने बताया कि जब्त सामग्री और वाहन को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एन.डी.पी.एस.) अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के तहत औपचारिक रूप से जब्त कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।सी.बी.एन. ने स्पष्ट किया कि नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ ऐसी कठोर कार्रवाइयां भविष्य में भी जारी रहेंगी। आमजन से अपील की गई है कि मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित कोई भी जानकारी सी.बी.एन. के नियंत्रण कक्ष (0744-2438928), व्हाट्सएप नंबर (8764748232) या ई-मेल (dnc-kota@cbn.nic.in) पर साझा करें। जानकारी देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!