पीजी कॉलेज प्राचार्य पर अश्लीलता फैलाने का आरोप, ABVP ने किया चक्काजाम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंदसौर। आज सुबह अचानक पीजी कॉलेज के बाहर एबीवीपी से जुड़े छात्रों ने सड़क पर जाम लगा दिया। इसके पीछे का कारण ये निकलकर सामने आया कि शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य आरके वर्मा के खिलाफ एबीवीपी संगठन से जुड़े छात्र छात्राएं धरने पर बैठे। आरोप है कि प्राचार्य पर महाविद्यालय में अश्लीलता फैलाने का काम कर रहे है। छात्रों ने बताया कि प्राचार्य चलती क्लास में छात्राओं को बोलते है कि अच्छी बन ठन कर आया करो। इससे आक्रोशित होकर छात्रों ने हाईवे पर जाम लगाया, मौके पर पुलिस पहुंची थी।
बताया जा रहा है कि प्राचार्य आरके वर्मा के खिलाफ एक छात्रा ने यशोधर्मन नगर पुलिस थाने में एक शिकायत भी दर्ज करवाई है किन्तु उस पर एफआईआर अभी तक दर्ज नही हुआ है।
जाम खुलवाने के लिए मौके पर पुलिस के पहुँचने से जब बात नही बनी तो एडीएम ने छात्रों को समझाइश देकर जाम खुलवाया।
प्राचार्य बोले गीता नही संविधान पढ़ो
धरना दे रहे छात्रों ने बताया कि प्राचार्य आरके वर्मा द्वारा कक्षाओं में बोला जाता है कि गीता मत पढ़ो, संविधान पढ़ो। छात्रों ने प्राचार्य पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया है।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!