स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्स कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया, नौकरी वापस या पैसे वापस की मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पूर्व कलेक्टर की कार्रवाई के बाद अचानक हटाए गए कर्मचारियों ने गांधी चौक पर न्याय की गुहार लगाई

मंदसौर। शहर के गांधी चौराहा पर आज स्वास्थ्य विभाग के सभी आउटसोर्स कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। पूर्व कलेक्टर द्वारा जिला स्वास्थ्य अधिकारी गोविंद सिंह चौहान को निलंबित किए जाने के बाद जिले में नए भर्ती किए गए सभी आउटसोर्स कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से हटा दिए जाने के विरोध में यह प्रदर्शन किया जा रहा है।

धरने में शामिल कर्मचारियों ने अपनी मुख्य मांगें रखते हुए बताया कि उन्हें पिछले तीन महीने का वेतन जल्द से जल्द भुगतान किया जाए। इसके अलावा, पूर्व में किए गए कार्य का दो महीने का रुका हुआ वेतन भी कलेक्टोरेट के माध्यम से दिलवाया जाए। कर्मचारियों की सबसे प्रमुख मांग यह है कि प्रशासनिक कार्रवाई के तहत हटाए गए सभी प्रभावित कर्मचारियों को उनके पदों पर पुनः बहाल किया जाए।

अचानक नौकरी से निकाले जाने के कारण कर्मचारियों के सामने गंभीर आर्थिक संकट पैदा हो गया है। कई कर्मचारी परिवार चलाने में कठिनाई बता रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि या तो उन्हें नौकरी पर वापस लिया जाए या फिर उनके बकाया वेतन सहित काम का पूरा पैसा वापस दिया जाए।
कर्मचारी गांधी चौराहा पर धरना जारी रखने का ऐलान कर चुके हैं और प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग कर रहे हैं।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!