एमपी में बढ़ते महिला उत्पीड़न अपराधों पर नियंत्रण हेतु महिला कांग्रेस विंग ने सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रतलाम। जावरा मध्यप्रदेश में बढ़ते महिला उत्पीड़न अपराधों नाबालिक बालिकाओं से यौन शोषण जैसी घटनाओं पर सख्त कानून बनाने वहीं प्रदेश में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए जावरा एसडीएम कार्यालय पर महिला कांग्रेस रतलाम ग्रामीण अध्यक्ष वंदना राज पुरोहित के नेतृत्व में महिला कांग्रेस द्वारा प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा, जानकारी देते हुए महिला कांग्रेस रतलाम ग्रामीण अध्यक्ष वंदना पुरोहित ने बताया कि महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा जी वहीं प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल जी के नेतृत्व में महिलाओं पर अत्याचार और बढ़ते शौषण की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है,प्रदेश में नाबालिक बालिकाओं ओर महिलाओं के साथ यौन शोषण की घटनाए आए दिन सामने आ रही हैं भाजपा सरकार का महिला उत्पीड़न जैसे मामलों पर कोई ध्यान नहीं है अपराधों को बढ़ावा देती सरकार को महिलाओं के हित में अपराधियों के खिलाफ़ सख्त कानून बनाना चाहिए जिससे आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण किया जा सके इस दौरान महिला कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष श्रीमती शशि श्रोत्रिय, पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती यास्मीन खान, श्रीमती संजू भाटी पूर्व पार्षद, श्रीमती श्यामा पारखी, आरिफा कछावा, निर्मला पुरोहित, राजश्री जाटव, कैलाशी मालवीय, मनोरमा नामदेव, पूर्व सरपंच शंकर लाल मालवीय, कृष्णा अखेड़िया, शाहिद खान सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रही।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!