नगर परिषद जीरन की अनूठी पहल: समय पर टैक्स भरने वालों का होगा सम्मान, बकायादारों के नाम चौराहों पर होंगे चस्पा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जीरन। नगर परिषद जीरन अब अपने करदाताओं के लिए ‘पुरस्कार और दंड’ की रणनीति अपनाने जा रही है। मुख्य नगरपालिका अधिकारी विकास डावर ने नगर की जनता के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी करते हुए बताया कि परिषद टैक्स वसूली को लेकर सख्त और पारदर्शी रुख अपनाने वाली है।
नगर परिषद ने उन जागरूक नागरिकों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है जो अपने करों का भुगतान समय पर या आगामी वर्ष के लिए अग्रिम कर देते हैं। ऐसे उपभोक्ताओं को सार्वजनिक रूप से प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। जिसका मकसद नगर के विकास में योगदान देने वाले ईमानदार नागरिकों को प्रोत्साहित करना।
इसी तरह जिन उपभोक्ताओं ने लंबे समय से करों का भुगतान नहीं किया है, उनके लिए विभाग सख्त कदम उठाने जा रहा है,जिसके तहत ₹5,000 से अधिक बकाया वाले उपभोक्ताओं की सूची तैयार की जा रही है। इन बकायादारों के नाम नगर परिषद के सूचना पटल और नगर के प्रमुख चौराहों पर बैनर लगाकर प्रदर्शित किए जाएंगे।

14 मार्च तक है सुनहरा मौका लोक अदालत
श्री डावर ने अपील की है कि उपभोक्ता इस ‘लोक-लाज’ वाली कार्यवाही से बच सकते हैं।आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाली लोक अदालत में अपना बकाया जमा कराएं। लोक अदालत में राशि जमा करने पर नियमानुसार छूट का लाभ भी मिलेगा। 15 मार्च से सूची बनाने और चस्पा करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अब निर्णय जनता के हाथ में है कि वे अपना नाम सम्मान वाली सूची में देखना चाहते हैं या बकायादारों की सार्वजनिक सूची में।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!