19 मार्च चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा गुड़ी पड़वा नव वर्ष को होगा 21 कुंडीय यज्ञ
गरोठ। नगर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी महाराणा युवा संघ गरोठ के तत्वाधान में शहीद दिवस मनाया जाएगा तथा 19 मार्च गुड़ी पड़वा नव वर्ष पर 21 कुंडीय यज्ञ आर्य समाज के विद्वान अरुण कुमार आर्यवीर द्वारा संपन्न कर जाएगा। जिसमें में 84 जोड़े भाग लेकर वैदिक मित्रों के साथ आहुतिया देंगे। नव वर्ष गुड़ी पड़वा की पावन बेला में यह यज्ञ शाहिद चौक पर प्रातः 7:30 बजे शुरू होगा यज्ञ की पूर्णाहुति 10:00 बजे होगी यज्ञ की पूर्णाहुति के पश्चात प्रसादी वितरण किया जाएगा। नववर्ष के उपलक्ष में महाराणा युवा संघ गरोठ के सदस्यों द्वारा नगर को पूर्ण रूप से भगवा ध्वज को पताकाओं से सजाया गया है।
तथा 23 मार्च को शहीद दिवस पर महाराणा युवा संघ द्वारा एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
जिसके लिए पूरे नगर को भगवा रंग से सजा दिया गया है। नगर में पांच स्वागत द्वार लगाए गए हैं। हर खंभे यहां तक कि लोगों के घरों पर भी भगवा पताकाएं फहरा रही है। पूरे नगर में वंदनवार लगाई गई है। पुराने बस स्टैंड शहीद चौक पर भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरु की पुण्यतिथि पर राष्ट्र पर हुए बलिदानों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। तथा क्षेत्र के बलिदान हुए फौजियों के परिवारों को सम्मानित किया जाएगा। उसके पश्चात वैदिक विद्वानों का उद्बोधन होगा। महाराणा युवा संगठन यह आयेाजन पिछले ग्यारह वर्षों से कर रहा है।
सोमवार शाम 7.30 बजे शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। रात आठ बजे शहीद चौक पर ही वैदिक प्रवक्ता आचार्य सोमदेव आर्य, वैदिक प्रचारक विनय आर्य तथा आचार्या दीप्ति आर्या का संबोधन होगा। इस आयोजन के लिए नगर में पांच स्वागत द्वारा बनाए हैं। एक स्वागत द्वार शामगढ़ रोड पर, एक बोलिया नाके पर बना है। एक अस्पताल चौराहे पर बना है। एक शहीद चौक पर बना है। इसके अलावा दो स्वागत द्वार भानपुरा रोड पर बनाए गए हैं। संगठन के कार्यकर्ता पिछले करीब 15 दिन से इस आयोजन की तैयारी में जुटे हैं।
Author: Dashpur Disha
दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।









