सरकार की एक साल की उपलब्धि पर आधारित प्रदर्शनी का कलेक्टर ने फीता काट कर किया शुभारंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गांधी चौराहा पर नागरिकों द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन कर प्राप्त कर रहे सरकार की उपलब्धियों की जानकारी

मंदसौर। प्रदेश सरकार को एक वर्ष होने वाला है। इस संबंध में राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रदेश सरकार की एक वर्ष की उपलब्धि पर आधारित प्रदर्शनी गांधी चौराहा मंदसौर में लगाई गई। जिसका कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस प्रदर्शनी में राज्य शासन के एक वर्ष में किए गए कार्यों का वर्णन हैं। प्रदर्शनी का नागरिकों द्वारा अवलोकन किया जा रहा है तथा प्रदर्शनी के माध्यम से नागरीक गण प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। जिले में 11 दिसंबर से 26 जनवरी 2025 तक जन कल्याण अभियान संचालित हो रहा है। जिसके तहत जिले में ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर पर शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिया जा रहा हैं। शिविर में प्राप्त आवेदनों को सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। जनकल्याण अभियान में केन्द्र और राज्य सरकार की हितग्राही मूलक और लक्ष्य आधारित 45 योजनाओं की 63 सेवाओं का मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया गया है। इन योजनाओं के लाभ से वंचित रहे पात्र हितग्राहियों का चिन्हांकन कर उन्हें हितलाभ दिया जा रहा है।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!