नीमच में अवैध रेत खनन पर खनिज विभाग की सख्त कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नीमच। खनिज विभाग की टीम ने अवैध रेत खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मनासा क्षेत्र के ग्राम खानखेड़ी में दो ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया गया है। यह कार्रवाई मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत की गई।

खनिज अधिकारी श्री गजेंद्र सिंह डाबर ने बताया कि खनिज निरीक्षक श्री सुनिल जाधव और उनकी टीम ने प्रभावी छापेमारी की। टीम ने अवैध रूप से रेत का उत्खनन, परिवहन और भंडारण करते हुए दो वाहनों को पकड़ा। जब्त किए गए वाहनों में ट्रैक्टर पंजीयन क्रमांक MP-44ZD-1490 और ट्रैक्टर क्रमांक MP-44AB-8565 शामिल हैं।

उक्त वाहनों को सुरक्षा के लिए मनासा पुलिस थाने की अभिरक्षा में रखा गया है। अधिकारी ने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ विभाग की सतर्कता लगातार जारी है और ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!