क्षिप्रा में खड़े होकर पेंशनरों ने अपनी मांगों को लेकर हनुमान चालीसा का पाठ किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मन्दसौर। अपनी मांगों को लेकर म.प्र. सरकार के उपेक्षापूर्ण रवैयों पर ध्यानाकर्षण के लिये इंदौर/उज्जैन संभागों के साथ अन्य जिलों से बड़ी संख्या में पेंशनरों द्वारा क्षिप्रा मैया उज्जैन में खड़े होकर हनुमान चालीसा का पाठ कर मांगों का ज्ञापन म.प्र. राज्य एवं विद्युत पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा के आव्हान पर प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष श्याम जोशी एवं म.प्र. विद्युत मंडल पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति के प्रांतीय पदाधिकारी प्रांतीय अध्यक्ष एस.के. जायसवाल, प्रमुख पेंशनर एसोसिएशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष शेमशेरसिंह तोमर, जिलाध्यक्ष उज्जैन अशोक दुबे, संभागीय अध्यक्ष उज्जैन कोमल भूतड़ा के नेतृत्व में दिया गया। ज्ञापन की प्रति माँ क्षिप्रा एवं भगवान महाकाल के साथ ही मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव को जिला प्रशासन के माध्यम से भेजी गई।
ज्ञापन में प्रमुख मांगों में धारा 49(6) की समाप्ति, विद्युत पेंशनरों की पेंशन गारंटी, 27 माह-32 माह का एरियर भुगतान, जुलाई 19 से महंगाई राहत, अवशेष राशि का भुगतान, जुलाई 24 से 3 प्रतिशत और जनवरी 25 से 2 प्रतिशत महंगाई राहत देने, केन्द्र सरकार के परिपत्र 12.05.2017 का लाभ देकर 65, 70, 75, 80, 85, 90 एवं 100 वर्ष के प्रारंभ से अतिरिक्त पेंशन देने, कम्युटेशन की अवधि 15 वर्ष के स्थान पर 12 वर्ष करने, पेंशनरों को आयुष्मान योजना का लाभ देने, 2016 के पूर्व के पेंशनरों के विसंगति दूर करने आदि कई मांगों का उल्लेख किया गया।
इस आंदोलन में मंदसौर जिले से प्रमुख पेंशनर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सतीश नागर, एम.पी.ई.बी. पेंशनर एसोसिएशन के राधेश्याम गुप्ता, गुलाबचंद कछावा, अमृतराम, राधेश्याम, सत्यनारायण मालवीय, रामचन्द्रपाल एवं अनेक पेंशनरों ने भाग लिया। इस अवसर पर आयोजित प्रदर्शन में आगामी जुलाई माह में संघर्ष समिति द्वारा जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। उक्त जानकारी पेंशनर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सतीश नागर ने दी।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!