UPI ट्रांजेक्शन से खुला राज : फर्जी आधार कार्ड से नाम बदलकर होटल में ठहरा अशरफ खान गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चेतन नाम के फर्जी आधार कार्ड से रूका था होटल में, नर्सिंग कॉलेज की परीक्षा देने आया था अशरफ

मंदसौर। मंदसौर में एक होटल में पहचान छिपाकर हिंदू युवती के साथ ठहरने के मामले में राजस्थान के जैसलमेर निवासी अशरफ खान को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने चेतन नाम से फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल किया था, जिसका खुलासा यूपीआई पेमेंट के दौरान हुआ।

पुलिस के अनुसार, अशरफ खान अपनी हिंदू प्रेमिका के साथ मंदसौर लैब टेक्नीशियन की परीक्षा देने आया था। दोनों राजस्थान के एक अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के रूप में कार्यरत हैं। होटल में कमरा लेते समय अशरफ ने खुद को चेतन प्रकाश बताया और उसी नाम का आधार कार्ड पेश किया। कमरा बुक होने के बाद एडवांस पेमेंट के लिए यूपीआई ट्रांजेक्शन किया, जिसमें भुगतानकर्ता का नाम अशरफ खान दिखाई दिया।

होटल संचालक को इस पर शक हुआ। उन्होंने बिना देर किए कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के दौरान आरोपी के पास से दूसरा आधार कार्ड बरामद हुआ, जिसमें उसका असली नाम अशरफ खान दर्ज था। दोनों आधार कार्डों में एक ही फोटो थी।

पूछताछ में अशरफ ने कबूल किया कि वह मूल रूप से जैसलमेर का रहने वाला है। प्रेमिका के साथ होने के कारण असली नाम से कमरा नहीं मिलने की आशंका से उसने एक मित्र के नाम से फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल किया। थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच जारी है और उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है।
यह घटना होटल में आईडी वेरिफिकेशन और ऑनलाइन पेमेंट की सतर्कता की अहमियत को दर्शाती है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!