राजा राममोहन राय को कल बताया अंग्रेजों का दलाल, आज कहा- समाज सुधारक सत्ता-संगठन की फटकार के बाद बदले मंत्री परमार के सुर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल। समाज सुधारक राजा राममोहन राय को अंग्रेजों का दलाल बताते वाले उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार को जब सत्ता और संगठन से फटकार पड़ी तो उनके सुर एकदम बदल गए। शनिवार को जहां वे राजा राममोहन राय को अंग्रेजों का दलाल बता रहे थे, वहीं रविवार की सुबह उन्होंने वीडियो जारी कर राजा राममोहन राय को समाज सुधारक बताते हुए प्रयाश्चित करने की बात की है। खासबात यह है कि इंदर सिंह परमार राष्ट्रीय स्वयं सेवक की पृष्ठभूमि से आते हैं।

राजा राममोहन राय ने चलाया था धर्मांतरण का दुष्चक्र
आजादी से पहले देशभर में मिशनरी स्कूल थे। इनमें शिक्षा के नाम पर धर्मांतरण होता था। तब संथाल परगना तक अंग्रेजी शिक्षा के नाम पर लोगों की आस्था बदलने का दुष्चक्र चल रहा था। इस काम में कई भारतीय लोग भी शामिल थे, जिन्हें अंग्रेजों ने समाज सुधारक का दर्जा दे रखा था, इसमें राममोहन राय भी थे। वे अंग्रेजों के दलाल के रूप में काम करते थे। उन्होंने धर्मांतरण का दुष्चक्र चलाया, उसे रोकने का साहस बिरसा मुंडा ने किया।

अब बोले- मेरे मुंह से गलत निकल गया, प्रायश्चित करता हूं, वे समाज सुधारक थे
‘कल भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आगर के सार्वजनिक कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर चर्चा करते हुए मैं अंग्रेजों के षड़यंत्र पर बोल रहा था उस दौरान गलती से देश के प्रसिद्ध समाज सुधारक राज राममोहन राय के बारे में मेरे मुंह से गलत निकल गया। उसके लिए मुझे बहुत दुख है। मैं प्रायश्चित करता हूं। राजा राम मोहन राय का मैं व्यक्तिगत रूप से सम्मान भी करता हूं। मुझ से गलती से त्रुटी से गलत शब्द निकल गए मैं प्रायश्चित करता हूं।’मंत्री परमार के इस यूटर्न वाले वीडियो को भाजपा के कई पदाधिकारियों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर डाला गया।

इसलिए बदले सुर
पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा के चुनाव हैं। पश्चिम बंगाल भाजपा संगठन राजा राममोहन राय को सामाजिक सुधारक, कुरीतियों के विरोधी और आधुनिक भारतीय चिंतन के अग्रदूत के रूप में प्रस्तुत करती है। शनिवार को आगर में दिया उनका बयान तेजी से देश भर में वायरल हुआ। इसके बाद उन्होंने रविवार को यू टर्न ले लिया। सत्ता और संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने इंदर सिंह परमार को इस तरह के बयान देने पर फटकार लगाई और सार्वजनिक रूप से इस बयान पर खेद जताने की बात की। इसके बाद मंत्री परमार ने यू-टर्न लिया।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!