विद्यालयीन शिक्षा में शैक्षिक उत्कृष्टता के लिए नेतृत्व आवश्यक है -प्राचार्य डॉ. राठौर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डाइट में लीडर शीप आधारित प्रशिक्षण का द्वितीय चरण प्रारंभ
मन्दसौर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट मंदसौर में लीडर शीप आधारित प्रशिक्षण का द्वितीय चरण संस्थान के प्राचार्य डॉ. दिलीप सिंह राठौर मुख्य आतिथ्य में प्रारम्भ हुआ।
प्राचार्य डॉ.राठौर ने बताया कि लीडर शीप आधारित प्रशिक्षण, सीखने और विकास के लिए एक आधार के रूप में विद्यालय की स्थापना करने, शिक्षक की कमजोरियों को मजबूतियो में बदलने, एक जीवंत स्कूल बनाने में कारगर साबित होगा । आपने बताया कि विद्यालयीन शिक्षा में शैक्षिक उत्कृष्टता के लिए नेतृत्व का विकास अति आवश्यक है।
प्रशिक्षण के प्रारंभ में संस्थान के प्रशिक्षण प्रभारी श्री आर.डी. जोशी द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को अवगत कराते हुए बताया कि उक्त प्रशिक्षण राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान (सीमैट) भोपाल के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। उक्त प्रशिक्षण में जिलों के 5 विकासखण्ड के प्राथमिक शालाओं के लगभग 250 प्र.अ. प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। प्रशिक्षणार्थियों हेतु संस्थान के द्वारा व्यापक व्यवस्थाए जैसे एलसीडी, लेपटॉप, प्रीटेस्ट, पोस्ट आदि की व्यवस्थॉए की है।
प्रशिक्षण के प्रारंभ में सरस्वती वंदना संस्थान के व्याख्याता डॉ. प्रमोद कुमार सेठिया द्वारा प्रस्तुत की गई। अंत में आभार संस्था के व्याख्याता श्री रामेश्वर डांगी द्वारा व्यक्त किया गया। इस अवसर पर राज्य स्तर से प्रशिक्षित डी. आर. जी. शंभू सिंह चुण्डावत, कैलाश चन्द्र मिमरोट,शिवनारायण मण्डवारिया,अजय कुमार चेलावत,अंकित कुमार राठौर,निर्मला मेघवाल,मनोहरलाल शर्मा, प्रमोद कुणावत, महिपाल सिंह सोनगरा आदि उपस्थित थे।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!