नीमच। नीमच नारकोटिक्स के उपनिरीक्षक होटल के कमरे में मिले मृत। मचा हड़कंप। जनवरी के अनुसार कनावटी स्थित होटल आर्मपाली रिसोर्ट के कमरे में नारकोटिक्स के सब इंसेपक्टर की मौत हो गयी ऐसे में उन्हें नीमच जिला अस्पताल एंबुलेंस की सहायता से लाया गया जहा डाक्टरो ने उन्हें मृत घोषित किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक नारकोटिक्स उप निरीक्षक अजय कुमार पिता मदन मोहन शुक्ला उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला, हाल मुकाम राजस्व कालोनी नीमच के बताये जा रहै है। होटल आम्रपाली रिसोर्ट पर अफीम तौल केंद्र पर उनकी ड्यूटी थी। ऐसे में वह रात्रि में होटल के रुम सोए और सुबह उठे ही नहीं तो ड्युटी पर तैनात अन्य कर्मचारियों ने दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला और जिला अस्पताल एंबुलेंस से लेकर आए, जहां पर डॉक्टरो ने उन्हें मृत घोषित किया। फिलहाल पीएम के बाद जानकारी मिलेगी की आखिर किस वजह से उप निरीक्षक की मौत हुई है।


Author: Dashpur Disha
दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।