पर्यावरण संरक्षण में पेड़-पौधों की महत्वपूर्ण भूमिका, विधायक डॉ. राजेंद्र पाण्डेय ने किया पौधारोपण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दशपुर दिशा । दीपक सोनी

जावरा। पर्यावरण संरक्षण में पेड़-पौधों की अहम भूमिका पर जोर देते हुए जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पाण्डेय ने कहा कि पौधारोपण न केवल पर्यावरण को स्वच्छ रखता है, बल्कि वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने और हवा को शुद्ध करने में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है। उन्होंने कहा कि वर्षाकाल में रोपे गए पौधों को पर्याप्त पानी और पोषक तत्व मिलने से वे स्वस्थ वृक्ष के रूप में विकसित होते हैं।

ये विचार विधायक डॉ. पाण्डेय ने गुरुवार को भीमाखेड़ी फाटक स्थित एसडीओपी कार्यालय परिसर में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम त्रिलोचन गौड़ ने की। इस अवसर पर सीएसपी दुर्गेश आर्मो, एसडीओपी संदीप मालवीय, तहसीलदार संदीप इवने और औद्योगिक क्षेत्र के नवागत थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विधायक डॉ. पाण्डेय, एसडीएम श्री गौड़, सीएसपी श्री आर्मो, एसडीओपी श्री मालवीय, तहसीलदार श्री इवने और टीआई श्री चौहान ने अलग-अलग पौधे रोपे और उनकी देखभाल का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, महामंत्री अनिल धारीवाल, समाजसेवी धीरज शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, राजीव शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!