मंदसौर। शासकीय प्राथमिक विद्यालय, चंबल कॉलोनी, मंदसौर में बुधवार को समाजसेवा की प्रेरणादायी मिसाल देखने को मिली। शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी मेघनानी परिवार द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग, कॉपियां, बालपेन एवं शूज वितरित किए गए।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक किरणेन्द्र ठौरा ने बताया कि मेघनानी परिवार वर्षों से शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत जरूरतमंद बच्चों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार की शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराता आ रहा है। विद्यालय में जब भी विद्यार्थियों को किसी आवश्यक सामग्री की जरूरत होती है, मेघनानी परिवार हमेशा सहयोग के लिए आगे आता है। इसके लिए विद्यालय परिवार ने मेघनानी परिवार के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में मेघनानी परिवार की ओर से हितेश मेघनानी, महेन्द्र सिंह यादव एवं परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। वहीं विद्यालय की ओर से संकुल प्राचार्य विजय सिंह पुरावत, प्रधानाध्यापक किरणेन्द्र ठौरा, रचना वर्मा, सरिता व्यास, तृप्ति चावड़ा, पारुल पाटिल एवं दिनेश परमार सहित विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
विद्यालय परिवार ने मेघनानी परिवार के इस सहयोग को बच्चों की शिक्षा के प्रति उनकी सामाजिक प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए भविष्य में भी ऐसे सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।
Author: Dashpur Disha
दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।








