मजदूर कल्याण समिति ने निकाली आतंकवाद और पाकिस्तान की अर्थी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मन्दसौर। मजदूर कल्याण समिति जिला मंदसौर द्वारा आतंकवादी एवं पाकिस्तान की अर्थी निकाल कर गांधी चौराहे पर आतंकवाद एवं पाकिस्तान का पुतला दहन किया गया तथा पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाये। इस अवसर पर मजदूर कल्याण समिति के पदाधिकारी उपस्थित हुए।
इस दौरान प्रदर्शन करते हुए समिति कार्यकर्ताओं ने ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’, ‘आतंकवाद मुर्दाबाद’ जैसे नारे लगाए और सरकार से आतंकवाद के खिलाफ कठोर कदम उठाने की मांग की।
समिति के प्रदेश अध्यक्ष करण सिंह परिहार, प्रदेश उपाध्यक्ष गोवर्धन हाडा, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा पुष्पा चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष रेणुका रामावत, प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश अहिरवार, जिला मंत्री कालूराम सूर्यवंशी, संभाग अध्यक्ष रामकन्या मालवीय, प्रदेश मंत्री लक्ष्मी नारायण खींची, जिला संगठन मंत्री सुनील बंसल, प्रदेश महामंत्री बाबूलाल गुर्जर, जिला मंत्री अविनाश सरसिया, गौरव राठौर, विशाल बुंदेला आदि युवा मोर्चा के पदाधिकारी आदि उपस्थित हुए।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!