मन्दसौर विधायक विपिन जैन ने मध्यप्रदेश विधानसभा में कालाखेत शॉपिंग कॉम्पलेक्स को अतिक्रमण मुक्त करने, जिला जेल निर्माण, फोरलेन दुर्घटनाओं को रोकने और कर्मचारी आवास कॉलोनी में वंचितों को भूखण्ड दिए जाने के मामले प्रमुखता से उठाए

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मन्दसौर। नगर के व्यावसायिक क्षेत्र कालाखेत शॉपिंग कंपलेक्स पर वर्षों से शासकीय दुकानों पर किए गए कब्जे को लेकर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक विपिन जैन सतत प्रयासरत है उनके द्वारा नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से तारांकित प्रश्न के माध्यम से पुनः उनके द्वारा दिया गए आश्वासन के संबंध में कालाखेत स्थित शॉपिंग कांप्लेक्स से अतिक्रमण को शीघ्र अतिशीघ्र मुक्त कर वहां कब्जा किए समुदाय को अन्य स्थान पर पट्टा देकर शासकीय योजना अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास का लाभ देकर विस्थापित किये जाने की मांग की गई है प्रेषित उत्तर में बताया गया है कि न्यायालय तहसीलदार मंदसौर द्वारा मध्य प्रदेश भू राजस्व संहिता 1959 की धारा 248 के तहत प्रकरण दर्ज कर बेदखली के आदेश जारी किए गए हैं और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तहसीलदार तहसील मंदसौर द्वारा की जा रही है

लेबड जावरा नयागांव फोरलेन मार्ग पर पिछले 3 वर्षों में 1500 से अधिक दुर्घटनाएं
सर्विस लेन को बढ़ाया जाना अति आवश्यक
बजट सत्र के दौरान क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक विपिन जैन द्वारा लोक निर्माण विभाग में जावरा लेबड नयागांव फोरलेन मार्ग पर पिछले तीन वर्षों में हुई घटनाओं के बारे में जानकारी चाहि गई उसमें धार, रतलाम,मंदसौर नीमच जिला अंतर्गत 1500 से अधिक सड़क दुर्घटनाएं उक्त फोरलेन पर होना बताई गई है वहीं विपिन जैन द्वारा मांग की गई है कि उक्त फोरलेन मार्ग पर कई खामियां हैं और सुरक्षा की दृष्टि से उन कमियों को पूरा किया जाना अति आवश्यक है जैन ने कहा कि फोरलेन का निर्माण हुए दो दशक पूरे हो गए हैं फॉरलेन में कई परिवर्तन किया जाना अति आवश्यक हैं जैन ने कहां की उक्त फोरलेन का निर्माण उसे समय की आबादी को देखते हुए किया गया था परंतु वर्तमान समय में फोरलेन पर स्थित शहर और ग्रामीण क्षेत्र की आबादी बढ़ गई है जिससे उन ग्रामीण क्षेत्रों और शहरी क्षेत्र में सर्विस लेन को बढ़ाया जाना अति आवश्यक है सर्विस लेने के अभाव में ही ज्यादातर सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं विभाग ने भी यह माना है कि जनसंख्या में वृद्धि हुई है परंतु सर्विस लेन बढ़ाए जाने का निर्णय शासन द्वारा लिया जाएगा जैन ने शासन प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र ही शासन निर्णय लेकर फोरलेन के किनारे स्थित शहर और ग्रामीण क्षेत्र की सर्विस लेन को बढ़ाए जाने का निर्णय लेवे

मंदसौर मे नवीन जिला जेल का निर्माण शीघ्र हो
मंदसौर में नवीन जिला जेल पुनघनत्वकिरण योजना अंतर्गत नई जेल का निर्माण किए जाने के संबंध में विपिन जैन द्वारा ताराअंकित प्रश्न के माध्यम से जानकारी चाही गई और मांग की गई की शीघ्र ही नवीन जिला जेल का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाये प्रेषित उत्तर में बताया गया कि नवीन जेल के निर्माण हेतु कलेक्टर मंदसौर के पत्र क्रमांक 2304 दिनांक 25/ 7/ 2022 द्वारा प्रस्ताव को साधिकार समिति की बैठक में प्रस्तुत किया गया था जिला जेल के निर्माण हेतु डीपीआर तैयार करने की जिम्मेदारी मेसर्स डाइमेंशन भोपाल को दी गई है जेल निर्माण हेतु ग्राम भूकी मंदसौर में 15.85 हेक्टेयर शासकीय भूमि प्रस्तावित की गई है साधिकार समिति के निर्णय उपरांत नवीन जिला जेल के निर्माण हेतु आगामी कार्यवाही की जाएगी

भून्याखेड़ी कर्मचारी आवासीय कॉलोनी में वंचितों को भूखंड शीघ्र दिए जाएं
मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी आवास निगम भोपाल द्वारा ग्राम भूनिया खेड़ी मंदसौर में वर्ष 1995 में आवासीय कालोनी विकसित की गई थी जिसमें प्रक्रिया अनुसार 515 भूखंड आवंटित किए गए थे उसमें से 98 आवंटीयों का आज भी पट्टा अभिलेख करवाया जाना शेष है जबकि आवंटीयों द्वारा राशि जमा करवा दी गई है वंचित हितग्राहियों को शीघ्र ही भूखंड आवंटित किए जाने हेतु विपिन जैन द्वारा आग्रह किया गया है ज्ञात हो कि वंचितों में से 11 आवंटीयों के भूखंड निजी भूमि में आने से पट्टा अभिलेख की प्रक्रिया किया जाना शेष है जैन द्वारा मांग की गई है कि इस कॉलोनी में रिक्त पड़े भूखंडों को वंचितों को प्रदाय किया जाए शासकीय कॉलोनी में निजी भूमि पर पट्टा प्रदाय करने पर भी विपिन जैन द्वारा प्रश्न चिन्ह खड़ा किया गया है कि जब शासन ने कालोनी काटी है तब शासन ने इस बात का ध्यान क्यों नहीं रखा कि उन्होंने निजी भूमि में प्लाट काट दिए अब उक्त कर्मचारी वर्षों से न्याय पाने के लिए भटक रहे हैं |

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!