मल्हारगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबी: अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, चोरी के आभूषण और नकदी बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंदसौर। मल्हारगढ़ पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने स्टेशन रोड मल्हारगढ़ और बरखेड़ा पंथ में हुई चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए दो अंतरराज्यीय चोरों को गिरफ्तार किया है। इनसे चोरी के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी बरामद की गई है। एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद ने संपत्ति संबंधी अपराधों के त्वरित निराकरण के लिए विशेष कार्ययोजना बनाई थी, जिसका पर्यवेक्षण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी कर रहे थे। इसके तहत अनुविभागीय अधिकारी नरेंद्र सोलंकी के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार पवार के नेतृत्व में मल्हारगढ़ पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

पहली घटना 23 अप्रैल 2025 को स्टेशन रोड कॉलोनी, मल्हारगढ़ में हुई, जहां पुष्पा डांगी के सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर ने अलमारी से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चुरा ली। इस मामले में थाना मल्हारगढ़ में अपराध क्रमांक 88/2025 दर्ज किया गया। दूसरी घटना 25 मई 2025 को बरखेड़ा पंथ में सुनील रत्नावत के घर हुई, जहां सूने मकान से आभूषण और नकदी चोरी हुई। इस पर अपराध क्रमांक 118/2025 दर्ज हुआ।

मल्हारगढ़ पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की सूचना के आधार पर दो आरोपियों को चिह्नित किया। गिरफ्तार आरोपियों में मनीष पिता हेमंत बाछड़ा (21 वर्ष, बर्डिया, मनासा, नीमच) और रवि पिता मुरलीधर सोनी (35 वर्ष, जावद, नीमच) शामिल हैं। पूछताछ में मनीष ने स्टेशन रोड की चोरी कबूल की और बताया कि चोरी के आभूषण रवि सोनी को बेचे गए थे। पुलिस ने रवि से भी आभूषण बरामद किए। तीसरा आरोपी मनीष पिता रोशन बाछड़ा (देपालपुरा, मनासा, नीमच) फरार है।

बरखेड़ा पंथ से 9 लाख रुपये की चोरी में 3.5 लाख के आभूषण और 70,000 रुपये नकद बरामद हुए। स्टेशन रोड से 5.85 लाख की चोरी में 3 लाख के आभूषण, 25 चांदी के सिक्के और 40,000 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने दो सोने की चेन, दो सोने के टॉप्स, दो सोने की अंगूठी, चार सोने की चूड़ियां, 25 चांदी के सिक्के, 1.10 लाख रुपये नकद और एक बिना नंबर की अपाचे मोटरसाइकिल जप्त की।

गिरफ्तार आरोपी मनीष बाछड़ा पर मंदसौर, नीमच, रतलाम, खंडवा, गुजरात के अरावली और राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में चोरी के कई मामले दर्ज हैं। इस सफलता में थाना प्रभारी राजेंद्र पवार, उपनिरीक्षक साजी मंसूरी, संजय प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक आशीष बैरागी, राकेश गेहलोत, संजय कर्णिक, विजय, मनीष बघेल, रिंकु (साइबर सेल), धर्मेश बैरागी, आलोक गुर्जर, गुलाम रब्बानी, नरेंद्र सिंह राठौड़, अंकित जाट, योगेश पाटीदार, सलामुद्दीन, जितेंद्र सिंह, दिलीप जाट और नितेश पाटीदार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!