शिवना नदी शुद्धिकरण अभियान में जनआंदोलन की गूंज, विधायक विपिन जैन के नेतृत्व में 14 ट्रॉली जलकुंभी व गंदगी निकाली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंदसौर। मंदसौर की जीवनरेखा शिवना नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए विधायक विपिन जैन के आव्हान पर शुरू हुआ शुद्धिकरण अभियान अब जनआंदोलन का रूप ले चुका है। रविवार को अभियान के चौथे दिन बड़ी संख्या में नागरिक, सामाजिक संगठन और स्वयंसेवी शिवना तट पर एकत्र हुए और 14 ट्रॉली जलकुंभी व गंदगी नदी से निकाली। इस अभियान को शहरवासियों का अपार समर्थन मिल रहा है, जिससे नदी को उसके मूल स्वरूप में लाने की उम्मीद जगी है।
श्रमदान में उमड़ा जनसैलाब
मीडिया प्रभारी राजनारायण लाड़ ने बताया कि विधायक विपिन जैन के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान में समाज के हर वर्ग ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। रविवार को श्रमदानियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई। विधायक विपिन जैन स्वयं तट पर मौजूद रहे और श्रमदानियों का उत्साहवर्धन किया। उनके साथ महेंद्र सिंह गुर्जर, मोहम्मद हनीफ शेख, डॉ. राघवेंद्र सिंह तोमर, बसंतीलाल सोलंकी, विकास दसोरा, तरुण खींची, सुरेंद्र कुमावत, संजय सोनी, विश्वास दुबे सहित दर्जनों गणमान्य नागरिकों ने श्रमदान किया।
महिलाओं ने भी अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रफत पयामी, इष्टा भाचावत, अनीता भदोरिया, विद्या उपाध्याय, सोनिया जैन, वर्षा दोसरिया, कस्तूरीदेवी सोलंकी, शांति बाई धाकड़, पिंकी खारोल, प्रमिला नाहर, अंशिका उपाध्याय, छोटी सी आशा सेवा समिति की कविता रैकवार, भावना रैकवार, तनुजा कुमावत, मयूरी कुमावत आदि ने नदी की सफाई में योगदान दिया।
सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी
शिवना शुद्धिकरण अभियान में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। श्रमजीवी पत्रकार संगठन के डॉ. प्रीतिपाल सिंह राणा, हेमंत जैन, संजय भाटी, सुरेश भावसार, जगदीश लोहार, संतोष परसाई, जितेन शर्मा, गोपाल मंगोलिया, मोहसिन कुरैशी, शंभू सेन राठौर, रुपेश सोलंकी, राहुल श्रीवास्तव ने श्रमदान किया।
जांगड़ा पोरवाल समाज के रामगोपाल गुप्ता, जगदीश चौधरी, रमेशचंद्र सेठिया, विनोद गुप्ता, दीपक चौधरी, सुनील पोरवाल, अजय पोरवाल, सुरेंद्र फरक्या, राजेश मंडवारिया, प्रहलाद गुप्ता, सुरेश मांदलिया, अशोक गुप्ता, महेश गुप्ता, रचना पोरवाल ने भी अभियान में सहयोग दिया।
राजपूत समाज से के.के. सिंह भाटी, भूपेंद्र सिंह राठौड़, डी.सी. चंद्रावत, हनुमंत सिंह राणावत, राजेंद्र सिंह राणा, धर्मपाल सिंह देवड़ा, नेपाल सिंह राणावत, सुंदर पाल सिंह, विजय सिंह पुरावत, डिकपाल सिंह भाटी ने श्रमदान में हिस्सा लिया।
हम्माल संगठन के मोहनलाल ग्वाला, मिश्रीलाल ग्वाला, शब्बू तुलावटी, पंकज रैकवार, कपिल जैन, मोड़ ब्राह्मण समाज के संजय त्रिवेदी, राजेंद्र मोड, मनीष तिवारी, निलेश व्यास, साख डीपी ब्राह्मण समाज के पुष्कराज शर्मा, जितेन शर्मा, योगेश शर्मा, दिलीप शर्मा और अन्य समाजसेवियों जैसे महेश दुबे, हरिशंकर शर्मा, मनीष भावसार, सत्येंद्र सिंह सोम, सीमा चौरडिया, योगेश सिंह सोम, रमेश सोनी, मांगीलाल लक्षकार ने भी अभियान को गति प्रदान की।
जनआंदोलन का रूप ले रहा अभियान
नगरवासियों में शिवना नदी को स्वच्छ और निर्मल देखने की ललक साफ दिखाई दे रही है। स्थानीय नागरिकों ने इस अभियान की सराहना करते हुए इसे जनआंदोलन का रूप देने का आह्वान किया है। विधायक विपिन जैन ने कहा, “शिवना हमारी जीवनरेखा है। इसे स्वच्छ बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। शहरवासियों का उत्साह और सहयोग इस अभियान को और मजबूती दे रहा है। हम मिलकर शिवना को फिर से निर्मल और स्वच्छ बनाएंगे।
अभियान के तहत नदी से जलकुंभी और गंदगी हटाने के साथ-साथ लोगों को नदी में कचरा न फेंकने के लिए जागरूक करने की योजना है। विधायक विपिन जैन ने अपील की है कि अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़ें और शिवना को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दें।यह अभियान न केवल मंदसौर की शिवना नदी को पुनर्जनन दे रहा है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक एकजुटता का एक शानदार उदाहरण भी प्रस्तुत कर रहा है।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!