बासमती चावल की आड़ में शराब तस्करी: नाकाबंदी में 1.10 करोड़ की अवैध शराब जब्त, राजस्थान से तस्करी कर रहे ट्रक ड्राइवर को पकड़ा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंदसौर। जिले की नाहरगढ़ पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान के तहत मुखबिर सूचना पर नाकाबंदी के दौरान एक अंतरराज्यीय शराब तस्कर को रंगे हाथों पकड़ लिया। बासमती चावल की फर्जी बिल्टी के साथ ले जाए जा रही 640 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब सहित कुल 1.60 करोड़ रुपये मूल्य का माल जब्त किया गया। आरोपी ट्रक ड्राइवर राजस्थान का निवासी है।

मध्य प्रदेश शासन के नशा मुक्ति अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक विनोद मीणा के निर्देशों पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी.एस. बघेल और एसडीओपी कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक वरुण तिवारी के नेतृत्व में नाहरगढ़ पुलिस टीम सक्रिय थी। टीम ने बसई-डिगांव रोड पर झलारा फंटा के पास नाकाबंदी की। इस दौरान बसई से डिगांव की ओर जा रहे एक ट्रक कंटेनर नंबर RJ 09 GA 9603 को रोका गया।

ट्रक के ड्राइवर ने भागने का प्रयास किया, लेकिन फोर्स ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में ड्राइवर ने अपना नाम भुपतलाल पिता हेमाराम मेघवाल उम्र 30 वर्ष, निवासी भाटाला, थाना सिणधरी, जिला बालोतरा, राजस्थान बताया। कंटेनर की तलाशी लेने पर उसमें 640 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब भरी मिली। आरोपी के पास शराब के कोई वैध दस्तावेज नहीं थे, जिसके आधार पर उसका कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत पाया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और पूछताछ जारी है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक वरुण तिवारी, सउनि. रशीद पठान, प्रआर. 116 रमीज राजा, प्रआर. 121 अर्जुन सिंह, आर. 311 महेंद्र सिंह, आर. 486 लाखन सिंह और आर. चालक 411 लियाकत मेव की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर सख्ती बढ़ा दी है और आगे की जांच जारी है।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!