कालाखेत में डालवानी सुपर बाजार के अतिक्रमण से सड़क जाम, प्रशासन की चुप्पी पर खड़े हो रहे सवाल!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंदसौर। शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक कालाखेत में डालवानी सुपर बाजार द्वारा सड़क पर किए गए अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था चरमरा रही है। बाजार के संचालक ने आधी सड़क पर कब्जा कर लिया है, जिससे आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। खासकर त्योहारी सीजन में बढ़ती भीड़ के बीच यह समस्या और गंभीर हो गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर अतिक्रमण के कारण पैदल चलना और वाहन चलाना दोनों मुश्किल हो गया है। वहीं, नगरपालिका और यातायात विभाग छोटे-मोटे हाथ ठेले वालों के खिलाफ तो तुरंत कार्रवाई करता है, लेकिन बड़े व्यापारियों के अतिक्रमण पर चुप्पी साध लेता है।

नागरिकों में इस भेदभाव को लेकर नाराजगी है। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर नगरपालिका और यातायात अमला बड़े व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं करता? क्या शहर के अतिक्रमण की जड़ सिर्फ छोटे व्यवसायी हैं? स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि डालवानी सुपर बाजार के अतिक्रमण को तत्काल हटाया जाए और सड़क को जाममुक्त किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके। शहरवासियों को उम्मीद है कि प्रशासन जल्द ही इस समस्या का समाधान करेगा।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!