जांगड़ा पोरवाल महिला महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, डॉ. सुषमा सेठिया अध्यक्ष मनोनित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शामगढ़। जांगड़ा पोरवाल महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.सुषमा सेठिया पोरवाल द्वारा महासभा के वरिष्ठ पीरुलाल डपकरा सुवासरा, पुरालाल सेठिया नागदा, मोहनलाल गुप्ता मंदसौर, मुकेश कुमार रत्नावत शामगढ़, ओमप्रकाश फरक्या इंदौर, रामनिवास पोरवाल चौमहला, केसी कामरीया मनासा, प्रकाश मोदी कयामपुर, अरविंद पोरवाल चौमहला, महेश फरक्या इंदौर, राधेश्याम मंडवारिया शामगढ़, गिरजाशंकर दानगढ़ सुवासरा, रमेश कोठारी बसई, ओमप्रकाश गुप्ता इंदौर, अशोक गुप्ता पिपलियामंडी, विनय पोरवाल भवानीमंडी, अनिल पोरवाल झालरापाटन, दिलीप गुप्ता पिपलिया मंडी आदि वरिष्ठजनों की सहमति से राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.सुषमा सेठिया पोरवाल उज्जैन, महामंत्री सरिता सेठिया गरोठ, कोषाध्यक्ष कमल गरिया इंदौर, उपाध्यक्ष मंजुला पोरवाल नागदा, वनिता पोरवाल भीलवाड़ा, नीलकमल मेहता शामगढ़, संगीता पोरवाल उज्जैन, सुधा फरक्या मंदसौर, सांस्कृतिक मंत्री गायत्री चौधरी गरोठ, न्याय मंत्री किरण कामरिया मानसा, स्वास्थ्य मंत्री डॉ.प्रियंका गुप्ता इंदौर, मीडिया प्रभारी मंजू मजावदिया उज्जैन, संगठन मंत्री नूतन पोरवाल भीलवाड़ा, शिक्षा मंत्री दीप्ति घटिया इंदौर, मंत्री प्रीति पोरवाल नागदा, प्रचार प्रसार मंत्री श्रीमती भावना गुप्ता उज्जै एवं राष्ट्रीय सदस्यता अभियान प्रभारी एवं कार्यालय मंत्री श्रद्धा रत्नावत शामगढ़ के साथ कार्यकारिणी में पिंकी पोरवाल नागदा, बिंदु पोरवाल इंदौर, मंजू पोरवाल इंदौर, निशा पोरवाल इंदौर, तनिष्का गरिया इंदौर, रेखा डपकरा भवानीमंडी, डाली डपकरा उज्जैन, ईदू मेहता उज्जैन, संगीता पोरवाल उज्जैन, रानी पोरवाल उज्जैन, निधि कामरिया मंदसौर, शानू मोदी कयामपुर, राधा मंडवारिया शामगढ़, मंगला गुप्ता मंदसौर को लिया गया है। इसी के साथ यह घोषणा भी की गई है कि पार्टी अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्षों की नियुक्ति शीघ्र की जावेगी जांगड़ा पोरवाल महासभा के विचारधारा से सहमति रखने वाले तमाम जांगड़ा पोरवाल बंधु समाज हित में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु एवं समाज को नई दिशा व दशा देने के उद्देश्य को लेकर कार्य करने वाली संस्था को अपना सहयोग प्रदान करें सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को समाज के वरिष्ठ जन युवा साथियों द्वारा बधाई देते हुए शुभकामनाएं व्यक्त की शपथ ग्रहण का आयोजन शीघ्र कराया जाएगा समाजहित में कार्य करने वाली इच्छुक महिलाएं किसी भी पदाधिकारी महिला से सीधे संपर्क कर सकते हैं।

Yogesh Porwal
Author: Yogesh Porwal

वर्ष 2012 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय है। राष्ट्रीय समाचार पत्र हमवतन, भोपाल मेट्रो न्यूज, पद्मिनी टाइम्स में जिला संवाददाता, ब्यूरो चीफ व वर्ष 2015 से मन्दसौर से प्रकाशित दशपुर दिशा समाचार पत्र के बतौर सम्पादक कार्यरत, एवं मध्यप्रदेश शासन द्वारा जिला स्तरीय अधिमान्य पत्रकार है। पोरवाल, खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित है तथा खोजी पत्रकारिता सम्मान से सम्मानित भी किए जा चुके है। योगेश पोरवाल ने इग्नू विश्वविद्यालय दिल्ली एवं स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन, न्यू मीडिया में पीजी डिप्लोमा और मास्टर डिग्री प्राप्त की, इसके अलावा विक्रम विश्वविद्यालय से एलएलबी, एलएलएम और वर्धमान महावीर ओपन विश्वविद्यालय से सायबर कानून में अध्ययन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!