मन्दसौर। कृषि उपज मंडी के सामने होमगार्ड नर्सरी के पीछे स्थित राजहंस कॉलोनी में रातोंरात पेड़ काटकर अवैध शेड और ऑडिटोरियम बनाने की प्रक्रिया चल रही है। आरोप है कि यह कार्य इस्कॉन मंडली के रघुराज डोडिया और अनिल पाटीदार के निर्देशन में मध्य रात्रि में करवाया जा रहा है। स्थानीय निवासियों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस ने केवल समझाइश देकर चले जाने का काम किया।
कॉलोनीवासियों का कहना है कि यह अवैध निर्माण पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है और कॉलोनी की शांति भंग कर रहा है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक, कलेक्टर सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

ज्ञापन सौंपने वालों में सनथ कुमार, संगीता, सत्यनारायण सहित कॉलोनी के अन्य निवासी शामिल थे। निवासियों ने मांग की है कि अवैध निर्माण को तुरंत रोका जाए और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए। मामले की जांच जारी है, लेकिन स्थानीय लोग प्रशासन की उदासीनता से नाराज हैं।
Author: Dashpur Disha
दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।









