कृषि विभाग ने किसानों को पाले से बचाव के लिए दी सलाह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंदसौर। उप संचालक कृषि द्वारा बताया गया कि तापमान 4 डिग्री से कम होने पर पाला पड़ने की आशंका बढ़ने लगती है। इससे सबसे ज्यादा नुकसान सब्जियों को हो सकता है। वहीं दलहनी, तिलहनी फसलों व धनिया को भी खतरा रहता है।
कृषि विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि पाले से बचाव के लिए खेतों की मेड़ों पर पेड़ लगाए जाना चाहिए। यह दीर्घकालिक उपाय है। खासतौर पर उत्तर-पश्चिमी दिशा में पेड़ लगाए जाना चाहिए, जिससे लंबे समय तक बचाव हो सकता है। वहीं तात्कालिक उपायों के तहत खेतों में हल्की सिंचाई करने की सलाह दी जाती है। सिंचाई के लिए स्प्रे पंप का इस्तेमाल किया जाए। पाले की आशंका पर आधी रात के बाद 4 से 5 बजे के लगभग खेतों की मेड़ो पर कूड़ा-कचरा जलाकर धुंआ भी किया जाना चाहिए।
इसके साथ ही फसलों में पाला पड़ने की आशंका पर घुलनशील सल्फर 85 प्रतिशत की 3 ग्राम मात्रा या थायोयूरिया की 0.5 ग्राम मात्रा या व्यापारिक गंधक अम्ल की 1 मि.ली. मात्रा प्रति लीटर की दर से पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!