दशपुर दिशा । दीपक सोनी
जावरा। 18 मार्च की शाम पोरवाल समाज द्वारा पितृ पुरुष राजा टोडरमल जी महाराज की जन्म जयंती श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाजजनों ने एकत्रित होकर विधिवत आरती का आयोजन किया, जिसमें भगवान श्री राम जी की आरती भी की गई।

कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और आस्था के साथ भाग लिया। आरती के पश्चात भव्य सुन्दरकाण्ड का आयोजन किया गया, जिसमें भगवान श्री राम के गुणगान से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। सुन्दरकाण्ड पाठ के दौरान समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं महिलाओं की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।
इस धार्मिक आयोजन की जानकारी युवा संगठन नगर अध्यक्ष नितिन सेठिया ने देते हुए बताया कि इस प्रकार के आयोजन समाज में एकता, संस्कार और धार्मिक आस्था को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने प्रसादी ग्रहण की और समाज में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।
Author: Dashpur Disha
दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।









