मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान: गांव-गांव पहुंचे अधिकारी, शिविरों में सवा तीन सौ शिकायतें मिलीं, 76 का मौके पर निराकरण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंदसौर। संपूर्ण प्रदेश के साथ मंदसौर जिले में भी शुक्रवार 7 अगस्त को मुख्यमंत्री जन् विश्वास अभियान प्रारंभ किया गया। शुक्रवार को प्रात: कलेक्‍ट्रेट परिसर से प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा के साथ बस में बैठकर कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीणा, अपर कलेक्‍टर श्रीमती एकता जायसवाल, सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन तथा जिला स्‍तरीय अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचे ग्रामीणों से संवाद किया उनकी समस्याओं तथा शिकायतों का निराकरण किया गया इस दौरान मुख्‍य शिविर मल्‍हारगढ़ में आयोजित किया गया मल्‍हारगढ़ तथा ग्रामीण क्षेत्रों से प्राप्‍त करीब सवा तीन सो शिकायतों समस्‍याओं में से 76 शिकायतों समस्‍याओं का अधिकारीयों द्वारा मौके पर ही निराकरण किया गया जिन समस्याओं का निराकरण मौके पर नहीं हो सका उनके निराकरण की समय सीमा निश्चित की गई।

ग्राम चौपालों में उप मुख्‍यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि मुख्‍यमंत्री जन विश्‍वास अभियान के अंतर्गत अधिकारी गांव-गांव पहुंच कर लोगों की शिकायतों समस्‍याओं का निराकरण कर रहे है। मल्‍हारगढ़ शिविर में श्री देवड़ा द्वारा विभिन्‍न शासकिय योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों को करोड़ो रूपये के चेक वितरण किये गए। इस दौरान जिला योजना समिती के सदस्‍य श्री राजेश दिक्षित भी उपस्थित थे।

उद्यम संवाद आयोजित, उप मुख्‍यमंत्री ने चेक वितरित किये
मुख्‍यमंत्री जन विश्‍वास अभियान के अंतर्गत मल्‍हारगढ़ शिविर में उद्यम संवाद भी आयोजित किया गया जहां शासन कि योजनाओं से लाभान्‍वित उद्यमियों ने अपनी सफलता कि कहानियां सुनाई इस अवसर पर उप मुख्‍यमंत्री श्री देवड़ा ने शासन की योजनओं से लाभान्वित हितग्रहयिों को चेक वितरित किये इसके अंतर्गत सुक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उद्यम विभाग द्वारा मुख्‍यमंत्री उद्यम क्रांती योजना के अंतर्गत श्री धर्मराज सिंह चौहान को परिवहन सेवा के लिए 20 लाख रूपये की राशि का चेक प्रदान किया। श्री प्रखर गुप्‍ता को किराना व्‍यवसाय के लिए 2 लाख रूपये की राशि का चेक प्रदान किया। पशुपालन विभाग द्वारा कामधेनु योजना के अंतर्गत श्री प्रकाशचंद पाटीदार को पशुपालन के लिए 42 लाख रूपये की राशि का चेक प्रदान किया। उद्यानिकी विभाग द्वारा पीएमएफएमई योजना के अंतर्गत श्री अर्जुनलाल को 9 लाख 90 हजार रूपये की राशि का चेक प्रदान किया। श्री जयदेव सिंह को मुंगफली तेल के लिए 22 लाख 89 हजार 6 सो रूपये की राशि का चेक प्रदान किया गया।

नगरीय निकाय मल्‍हारगढ़ द्वारा पीएम स्‍वनिधि योजना के अंतर्गत श्री पुष्‍पक को व्‍यवसाय के लिए 15 हजार रूपये की राशि का चेक प्रदान किया। श्री विजय धाकडिया को हेंडीक्राफ्ट के लिए 15 हजार रूपये की राशि का चेक प्रदान किया। श्रीमती हनिफां खान को ग्रोसरी के लिए 25 हजार रूपये की राशि का चेक प्रदान किया। श्री दिलीप को हेंडीक्राफ्ट के लिए 25 हजार रूपये की राशि का चेक प्रदान किया। श्रीमती पूजा भाटी को खाद्य व्‍यवसाय के लिए 50 हजार रूपये की राशि का चेक प्रदान किया। मध्‍यप्रदेश डे. राज्‍य ग्रामीण अजीविका मिशन द्वारा सखी स्‍वालंबन योजना के अंतर्गत श्रीमती मिनाक्षी शर्मा को सिलाई कार्य के लिए 50 हजार रूपये की राशि का चेक प्रदान किया। श्रीमती पायल दाना को कियोस्‍क सेन्‍टर के लिए 50 हजार रूपये की राशि का चेक प्रदान किया गया।

चंदवासा में मंदिर निर्माण का निरीक्षण किया
अभियान के अंतर्गत उपमुख्यमंत्री तथा अधिकारी मल्हारगढ़ विकासखंड के ग्राम चंदवासा पहुंचे वहां लगभग सवा करोड रुपए की लागत से निर्मित किये जा रहे मंदिर निर्माण का निरीक्षण किया गया इस देवनारायण जी के मंदिर निर्माण के लिए धर्मस्‍व विभाग से राशि दी जा रही है साथ ही ग्रामीणों द्वारा भी जन सहभागिता की गई है इस दौरान उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा द्वारा मंदिर निर्माण समिति के सदस्यों से चर्चा की गई।

बरखेड़ा देव डूंगरी में गांव चौपाल आयोजित
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा तथा जिला प्रशासन के अधिकारी ग्राम बरखेड़ा देवडूंगरी पहुंचे वहां चौपाल लगाकर ग्रामीणों से चर्चा की गई उनके आवेदन प्राप्त किए गए समस्याओं के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री द्वारा अधिकारियों को दिशा निर्देशित किया गया।
बरखेड़ा देव डूंगरी में उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा द्वारा स्वास्थ्य विभाग के आयुष्मान आरोग्य मंदिर भवन का निरीक्षण किया गया इसके साथ ही 40 लाख रुपए से निर्मित डोम का भी निरीक्षण किया गया ग्राम की उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण किया उप मुख्यमंत्री द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया।

श्री देवडा ने लसूडिया कदमाला में ऑयल मिल का शुभारंभ किया
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत उप मुख्यमंत्री श्री देवडा ने ग्राम लसूडिया कदमाला में शासन की योजना के तहत लाभांवित हितग्राह‍ी जयदेव सिंह की ऑयल मिल का शुभारंभ किया हितग्राही जयदेव सिंह को उद्यानिकी विभाग के अंतर्गत प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना के द्वारा वित्तपोषित किया गया है, 22 लाख 90 हजार रुपए की लागत से स्थापित ऑयल मिल में हितग्राही को योजना के तहत 10 लाख रुपए अनुदान सहायता भी मिलेगी उप मुख्यमंत्री श्री देवडा ने शुभारंभ अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए हितग्राही जयदेव सिंह को शुभकामनाएं दी तथा अन्य ग्रामीणों से भी शासन की योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया।

समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया गया – उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा
मल्हारगढ़ मुख्यालय पर जनपद पंचायत सभागृह में आयोजित मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शिविर में उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का हृदय से आभार है जिन्होंने इतना अच्छा अभियान प्रारंभ किया है जिसमें प्रत्येक स्तर पर लोगों की समस्याओं शिकायतों का समाधान एवं निराकरण सुनिश्चित किया गया है जिन समस्याओं का मौके पर निराकरण संभव है तत्काल निराकरण किया जाएगा यदि एसडीएम स्तर की समस्या है तो उसे ऑफिस से निराकृत किया जाएगा जिला स्तर अथवा राज्य स्तर की समस्या हैं तो वहां से समस्याओं का निराकरण किया जाएगा उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान के अंतर्गत देखा जा रहा है कि शासन की योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है या कोई दिक्कत तो नहीं है जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक शुक्रवार को तहसील मुख्यालय पर शिविर आयोजित किये जा रहे हैं आमजन अपना आवेदन शिविर में देवें उनकी समस्या का निराकरण सुनिश्चित रूप से किया जाएगा अधिकारियों के दल भी गांव-गांव भ्रमण कर रहे हैं उनको जो भी आवेदन प्राप्त हो रहे हैं उनका समाधान किया जा रहा है अभियान में पात्र व्यक्तियों को लाभ दिया जाना सुनिश्चित किया गया है।

कलेक्टर ने आवेदन निराकरण की प्रक्रिया बताई
मल्हारगढ़ शिविर में कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण के संबंध में अधिकारियों को मार्गदर्शन दिया कलेक्टर ने कहा कि आवेदनों को पोर्टल पर दर्ज करें प्रत्येक आवेदन का एक नंबर रहेगा जिससे आवेदन ट्रेंस किया जा सकेगा प्रत्येक विभाग एक रजिस्टर बनाएगा जिसमें आवेदन दर्ज रहेंगे जिन आवेदनों का तत्काल निराकरण संभव है मौके पर ही निराकृत किया जाएगा जहां समय सीमा की आवश्यकता होगी निराकरण का समय तय किया जाएगा अधिकारी अभियान दिवस के पूर्व अपनी कार्य योजना तैयार करके फील्ड में जाएं प्री-वर्कआउट आवश्यक है यह अभियान मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों की निराकरण का भी सुअवसर है अधिकारी अपने विभाग की सीएम हेल्पलाइन शिकायत अपनी फील्ड में लेकर जाएं संबंधित शिकायतकर्ता से संपर्क करके उसकी शिकायत का निराकरण करें।
सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन ने भी मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत अधिकारियों द्वारा किए जाने वाले कार्य के स्वरूप को स्पष्ट किया अभियान के विभिन्न बिंदुओं पर बारिकी से जानकारी दी।

अभियान के तहत को 102 अधिकारियों ने 26 ग्रामों का भ्रमण किया
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत 7 अगस्त को जिले में आयोजित प्रथम शिविर के सफल क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह द्वारा 6 दल गठित किए गए थे शुक्रवार को मल्हारगढ़ शिविर के पूर्व प्रथम सत्र में प्रात: अधिकारीयों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण किया गया दलों मै शामिल 102 अधिकारियों द्वारा मल्हारगढ़ तथा आसपास के 26 ग्रामों में लगातार भ्रमण कर ग्रामीणों से संपर्क किया गया उनकी समस्याएं शिकायतें प्राप्त करके निराकरण की प्रक्रिया संपादित की गई मल्हारगढ़ के भी सभी 15 वार्ड में अधिकारियों द्वारा भ्रमण संपर्क किया गया।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!