अजय कटेसरिया सोमवार को संभालेंगे रतलाम कलेक्टर का पदभार, मिशा सिंह भोपाल स्थानांतरित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जावरा। रतलाम जिले में पिछले लगभग एक सप्ताह से चल रही प्रशासनिक असमंजस की स्थिति अब समाप्त हो गई है। प्रदेश शासन के नए आदेश के बाद रतलाम के नवागत कलेक्टर अजय कटेसरिया सोमवार को अपना पदभार ग्रहण करेंगे।

गौरतलब है कि 24 जुलाई को जारी आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश में प्रदेश के तीन जिलों के कलेक्टर बदले गए थे। इसी क्रम में रतलाम कलेक्टर मिशा सिंह का तबादला शहडोल किया गया था, जबकि उनके स्थान पर अजय कटेसरिया को रतलाम का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया था।

हालांकि, मिशा सिंह द्वारा शहडोल में पदभार ग्रहण नहीं करने के कारण स्थिति उलझ गई थी। उनके कार्यभार नहीं संभालने से अजय कटेसरिया का रतलाम में पदभार ग्रहण भी लंबित हो गया था, जिससे प्रशासनिक स्तर पर असमंजस की स्थिति बनी रही।

अब प्रदेश शासन ने इस गतिरोध को समाप्त करते हुए नया आदेश जारी किया है। इसके तहत मिशा सिंह को शहडोल भेजने के बजाय अपर आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास, भोपाल के पद पर पदस्थ किया गया है। इस निर्णय के बाद रतलाम में अजय कटेसरिया के कलेक्टर पद का कार्यभार संभालने का मार्ग पूरी तरह साफ हो गया है।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!