चेहल्लुम की तैयारियों का जायजा लेने हुसैन टेकरी पहुंचे डीआईजी निमिष अग्रवाल, साफा पहनाकर किया गया भव्य स्वागत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दशपुर दिशा । दीपक सोनी

रतलाम। जावरा आगामी 3 अगस्त से प्रारंभ होने वाले चेहल्लुम पर्व के मद्देनज़र रतलाम रेंज के डीआईजी निमिष अग्रवाल ने शनिवार को जावरा स्थित विश्व प्रसिद्ध हुसैन टेकरी पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, यातायात, पार्किंग, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं अन्य आवश्यक इंतजामों का बारीकी से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

हुसैन टेकरी पहुंचने पर डीआईजी निमिष अग्रवाल का परंपरागत रूप से साफा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चेहल्लुम के अवसर पर बड़ी संख्या में आने वाले जायरीन को सुरक्षित एवं सुचारु व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए।

इस अवसर पर जावरा सीएसपी, औद्योगिक थाना प्रभारी, हुसैन टेकरी चौकी प्रभारी सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों ने डीआईजी को सुरक्षा प्रबंधन, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था तथा अन्य तैयारियों की जानकारी दी।

निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चेहल्लुम के दौरान आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जाए। साथ ही यातायात व्यवस्था, आपातकालीन सेवाओं और कानून-व्यवस्था को लेकर समुचित समन्वय बनाए रखने पर भी विशेष बल दिया गया।

चेहल्लुम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!