उक्त कोंचिग व्यवस्था केवल छात्र/छात्राओ के विशेष अध्यापन कार्य के लिये है
मंदसौर। जनजातीय कार्य विभाग जिला संयोजक अंगुरबाला भगोरा द्वारा बताया गया कि, चालू शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिये अनुसूचित जाति जिला स्तरीय बालक एवं कन्या उत्कृष्ट छात्रावास मदंसौर व विकासखण्ड स्तरीय बालक एवं कन्या उत्कृष्ट छात्रावास मल्हारगढ/सीतामउ/गरोठ/भानपुरा में प्रवेशित छात्र/छात्राओ के प्रावीण्य उन्नयन एवं उच्च गुणवत्ता के लिये विशेष कोंचिग व्यवस्था के अंतर्गत सादे कागज पर अंक सूची सहित आवेदन आंमत्रित किये जाते है, आवेदन पत्र पर स्नातक/ स्नातकोत्तर मे प्राप्त प्राप्तांको का प्रतिशत लिखना एवं अंकसूची संलग्न करना अनिवार्य होगा, प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण शिक्षकों को कोचिंग व्यवस्था अन्तर्गत अध्यापन कार्य हेतु पात्र होंगे, जिसके लिये शासन द्वारा प्रतिकाल खण्ड अनुसार निर्धारित मानदेय देय होगा। साथ ही जिले में संचालित महाविद्यालयीन बालक एवं कन्या छात्रावास मंदसौर/सुवासरा में अंग्रेजी विषय की कोचिंग हेतु आवेदन आमंत्रित किये जाते है।

उक्त कोंचिग व्यवस्था केवल छात्र/छात्राओ के विशेष अध्यापन कार्य के लिये है न कि कोई नियुक्ति स्नातक/ स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त उच्च योग्यताधारी गणित, भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान एवं कम्प्यूटर / सामान्य ज्ञान हेतु शासकीय शिक्षको के अलावा प्रायवेट शिक्षक एवं उत्कृष्ट प्रायवेट कोंचिग सेन्टरो के आवेदन पत्र 29 जून 2026 तक कार्यालयीन समय में कार्यालय जिला संयोजक, जनजातीय कार्य विभाग कलेक्टोरेट परिसर मंदसौर सुशासन भवन कमरा नं. 312 आंमत्रित किये जाते है, शिक्षक यदि चाहे तो संबंधित क्षेत्र के जिला/विकासखण्ड स्तर पर संचालित उत्कृष्ट छात्रावासों मे आवेदन प्रस्तुत कर सकते है, निर्धारित तिथि पश्चात आवेदन पत्र मान्य नही किये जायेंगे।
Author: Dashpur Disha
दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।








