डी मार्ट के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौके पर मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंदसौर। आज शाम करीब 6 बजे डी मार्ट की ओर जाने वाले रास्ते पर एक तेज रफ्तार सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान मेघदूत नगर निवासी दीपक मीणा के रूप में हुई है। दुर्घटना के समय मौके पर उपस्थित राहुल शर्मा ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, लेकिन तब तक बाइक सवार की मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। यश नगर से डीमार्ट जाने वाले वाहन रांग साइड जाते हैं जिसके कारण हमेशा इस जगह पर दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!